दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चल रहे सफाई अभियान में, अब तक निकला इतने हजार किलो कचरा

दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चल रहे सफाई अभियान में अब तक 3 हजार किलो कूड़ा इकट्ठा किया गया है। नेपाल सरकार ने 8,848 मीटर ऊंची इस चोटी की सफाई के लिए 14 अप्रैल को ‘सागरमाथा सफाई अभियान’ लांच किया था। इसके तहत माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप, कैंप 2 और कैंप 3 क्षेत्र से कुल दस हजार किलो कूड़ा इकट्ठा किया जाना है। 25 दिनों के इस अभियान पर सरकार 2.3 करोड़ नेपाली रुपये खर्च कर रही है।

इस कैंपेन में नागरिक उड्डयन, पर्यटन व संस्कृति मंत्रालय, नेपाल की सेना, पर्यावरण मंत्रालय, नेपाल पर्वतारोहण एसोसिएशन, सागरमाथा प्रदूषण नियंत्रण समिति और नेपाल पर्यटन बोर्ड का सहयोग लिया जा रहा है।

लॉस एंजिलिस को दहलाने की योजना बना रहा था युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सफाई अभियान के दौरान 4 शव भी मिले हैं। पर्यटन विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को कहा, ‘अब सफाई अभियान की टीम एवरेस्ट के बेस कैंप पहुंचेगी।’

दुनियाभर के 4 हजार से ज्यादा लोग अब तक एवरेस्ट की चढ़ाई कर चुके हैं। पिछले साल ही 800 से ज्यादा पर्वतारोहियों ने एवरेस्ट फतेह किया था।

Back to top button