दीक्षांत समारोह में NSA चीफ को मिली डॉक्ट्ररेट की डिग्री, 114 लोगों को मिले मेडल

आगरा. यहां डॉ. भीमराव अम्बेडकर यूनिवर्सिटी के 83वें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया । इसमें चीफ गेस्ट के तौर पर प्रेसिडेंट रामनाथ कोविंद शामिल हुए। इस कार्यक्रम में राज्यपाल रामनाथ कोविंद, योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा भी मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत में यूनिवर्सिटी के कुलपति अरविंद कुमार ने बुके शाल और सम्मान पत्र देकर सभी गेस्ट का सम्मान किया। इसके बाद राज्यपाल राम नाइक ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और रक्षा विज्ञानी डा. टेसी थॉमस को डीएससी की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।आगरा यूनिवर्सिटी की तारीफ…

-83 में दीक्षांत समारोह में प्रेसिडेंट रामनाथ कोविंद ने कहा, “इस यूनिवर्सिटी से लेकर अब तक पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट महान हस्तियां बनकर निकली है। राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा, प्रधानमंत्री, राज्यपाल,स्वतंत्रता सेनानियों के वकील तेज सप्रू समेत कई ओलिंपियन खिलाड़ी और सुरक्षा सलाहकार जैसे कई बड़े और महान शख्सियतों ने पढ़ाई की है।”

– प्रेसिडेंट रामनाथ कोविंद ने कहा, “आगरा विश्वविद्यालय को डॉक्टर भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का नाम दिए जाने का महत्व भी बताया । उन्होंने डॉ भीमराव आंबेडकर के जीवन दर्शन को सामने रखा। उन्होंने कहा अपने जीवन काल में संविधान और शिक्षा के लिए कितने महान कार्य किए। और उन्हीं की कोशिशों का यह परिणाम है कि आज आगरा विश्वविद्यालय 21वी सदी में ऐसे छात्र-छात्राओं के रूप में सुशिक्षित युवाओं को तैयार कर रहा है जो भविष्य में देश की आधारशिला को मजबूत बनाएंगे।

सुबह से था बदला मौसम

सुबह से ही हल्की बूंदाबांदी के बीच मौसम बदला नजर आ रहा था। मौसम को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा था कि समारोह में आने वाले गेस्ट के समय में देरी हो सकती है, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। प्रेसिडेंट के साथ सभी गेस्ट तय वक्त पर पहुंचे। इस समारोह में कुल 114 मेडल बांटे गए। जिसमें 100 मेडल गोल्ड और 14 मेडल सिल्वर थे।

– प्रोग्राम में यूनिवर्सिटी की तरफ से साड़ी और धोती-कुर्ता ड्रेस कोड रखा गया था। इसमें मेडल पाने वाले स्टूडेंट और यूनिवर्सिटी की कार्यकारिणी के सदस्य के लिए कंपल्सरी था।

ये भी पढ़ने: 50 लाख की सुपारी देकर BJP नेता शिव कुमार की कराई गई हत्या, शॉर्प शूटर समेत 3 लोग अरेस्ट

ऐसी है सिक्योरिटी

समारोह परिसर की सिक्युरिटी आरएएफ, सिविल पुलिस, पीएसी, एनएसए और तमाम सुरक्षा एजेंसियों ने कब्जे में लिया है। कोई भी व्यक्ति बिना एंट्री पास और चेकिंग के बिना दाखिल नहीं हो पाएगा। साथ ही एलआइयू और बम स्क्वॉड टीम पूरी मुस्तैदी से चप्पे चप्पे को खंगालेगी।

Back to top button