दिलचस्प: जिस कोठी के सामने ठेला, उसी को बना लिया अपना पता!

आनंद विहार से एक दिलचस्प मामला सामने आया है, एक जूस की ठेली लगाने वाले पर आरोप है कि उसने जिस कोठी के सामने अपना ठिया जमाया, उसी कोठी के पते पर ड्राइविंग लाइसेंस और पैन कार्ड बनवा लिया।दिलचस्प: जिस कोठी के सामने ठेला, उसी को बना लिया अपना पता!
सबसे हैरानी भरा आरोप यह है कि कोठी पर जो डाक आती है, उसकी गेट पर खड़े जूस वाले ही रिसीव कर लेते हैं। उनकी मनमानी से कोठी वाले खुद को त्रस्त बता रहे हैं। इस बाबत कोठी नंबर 197, राम विहार निवासी और सीनियर सिटीजन जीवन खन्ना (73) ने पुलिस को शिकायत दी है। उनका कहना है कि वह उस कोठी में बेटी के साथ रहते हैं। कोठी के सामने विष्णु और दीनानाथ जूस की ठेली लगाते हैं। वह उनके पते का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं।

उन्हें आरटीआई से पता चला कि विष्णु के साथ काम करने वाले मो. अनवर का ड्राइविंग लाइसेंस और पैन कार्ड उनके पते पर बना है। पैन कार्ड या अन्य डाक की डिलिवरी उनके पते पर हुई तो उसे जूस की ठेली लगाने वाले दीनानाथ ने रिसीव कर लिया।

ये भी पढ़े: शामली में शुगर मिल से निकली गैस से 500 बच्चे बेहोश, 30 की हालत गंभीर

इस शिकायत पर आनंद विहार पुलिस ने धोखाधड़ी, जालसाजी और षड्यंत्र रचने की दफाओं में केस दर्ज कर लिया है।
Back to top button