बठिंडा. सरहिंदनहर में रविवार को दसवीं कक्षा के छात्र ने परिजनों को फोन करने के बाद संदेहास्पद हालातों में छलांग लगा दी। दोपहर बाद तीन बजे बच्चा नहर में डूबा लेकिन देर रात तक उसके संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। पहले आसपास के लोगों ने अपने स्तर पर बच्चे को ढूंढने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली तो मामले की जानकारी जिला प्रशासन को दी गई। इसके बाद एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया गौताखोरों की मदद से बच्चे को ढूंढने की कोशिश की जा रही है।
जोगी नगर निवासी रेलवे कर्मी राज कुमार का 15 वर्षीय बेटा अमन मल्होत्रा रविवार दोपहर को घर से बिना कुछ बताए चला गया था। नहर की झालों के समीप मोटरसाइकिल फेंकने के बाद अमन ने फोन कर परिजनों को छलांग लगाने की बात कही। काफी देर तक जब नहीं लौटा तो उसे ढूंढने के नहर पर गए। अमन की साइकिल नहर की झालों के पास पड़ी मिली। लोगों से पूछताछ के बाद पता चला कि वह नहर में नहाने के लिए उतरा था डूब गया।
पहले भी हुए हैं हादसे
– 5मई 2017 को जोधपुर के बनाड़ के पास चाचा-भतीजे की वहां की सरहिंद नहर में डूबने से मौत हो गई।
– 3 मार्च 2017 को गांव बीबी वाला में सरहिंद नहर शाखा में पालीटेक्निक कालेज के मैकेनिक इंजीनियरिंग हिमांशु (19) की नहर में डूबने से मौत।
– 15 जुलाई 2016 को सूए में डूबने से एक 12 वर्षीय सागर कुमार की मौत।
– 24 मई 2016 को नहाने गए 16 वर्षीय कौशल कुमार पुत्र जोगिंदर कुमार निवासी संजय नगर की मौत।
– 11 जुलाई 2014 को बठिंडा नहर से बच्चे की लाश मिली।
– 2015 में भी दो बच्चों की नहर में डूबने से मौत हो गई थी।
– 2015 में परस राम नगर नहर के पुल पर बच्चे की मौत हो गई।
– 23 जुलाई 2013 को रजवाहे में नहाने गए बच्चे युवक की मौत हो गई।