दलाई लामा के तवांग दौरे से बौखलाया ड्रैगन, बोला- भारत के साथ और बिगड़ेंगे संबंध

तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा अरुणाचल प्रदेश की यात्रा पर हैं। उनकी इस यात्रा पर चीन ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। चीन की नाराजगी पर दलाई लामा ने बुधवार को कहा कि कोई उन्हें राक्षस बोले इससे उन्हें फर्क नहीं पड़ता, भारत ने चीन के खिलाफ कभी उनका इस्तेमाल कभी नहीं किया। उन्होंने कहा कि मैं प्राचीन भारतीय सभ्यता का संदेश वाहक हूं।दलाई लामा के तवांग दौरे से बौखलाया ड्रैगन, बोला- भारत के साथ और बिगड़ेंगे संबंध
 
दलाई लामा की इस यात्रा पर अब चीन की ओर से प्रतिक्रिया आई है। चीन का कहना है कि दलाई लामा की यात्रा के बाद अब भारत और चीन के संबंधों को गहरा नुकसान पहुंचने वाला है। इससे पहले चीन की ओर से कथित तौर पर चेतावनी आई थी कि अगर दलाई लामा अरुणाचल दौरे पर आए तो इसका परिणाम अच्छा नहीं होगा।

इस पर दलाई लामा ने कहा कि चीनियों के साथ भारतीय भी उन्हें प्यार करते हैं, लेकिन चीन में छोटी सोच के लोग भी हैं। वो उन्हें राक्षस समझते हैं, लेकिन इससे उन्हें कोई परेशानी नहीं है। बता दें कि दलाई लामा अरुणाचल प्रदेश में साल 1983 से अब तक 6 यात्राएं कर चुके हैं और आखिरी बार वे साल 2009 में यहां आए थे।

गौरतलब है कि चीन ने हाल के दिनों में कई बार कहा है कि दलाई लामा की तवांग यात्रा से भारत और चीन के आपसी संबधों पर असर हो सकता है। हालांकि भारत ने चीन के विरोध को दरकिनार कर लामा को अरुणाचल प्रदेश जाने की अनुमति दी है। 

Back to top button