दरगाह के जन्नती दरवाजे का नया लुक देखते ही जायरीन बोले, सुभान अल्लाह

अजमेर। महान सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह के धार्मिक महत्व के जन्नती दरवाजे के बाहर लगे नए गेट का बीती रात को लोकार्पण कर दिया गया। इस गेट का कवर हटते ही जायरीन की निगाह उस पर पड़ी तो सभी के मुंह से एक आवाज में निकला – सुभान अल्लाह। जानिए और इस बारे में ….दरगाह के जन्नती दरवाजे का नया लुक देखते ही जायरीन बोले, सुभान अल्लाह

– इस गेट का लोकार्पण अंजुमन के अध्यक्ष मोहिन हुसैन चिश्ती और सचिव वाहिद हुसैन चिश्ती ने किया। दरगाह कमेटी के सहायक नाजिम डॉक्टर मोहम्मद आदिल समेत विभिन्न गणमान्य लोग इस मौके पर मौजूद थे। यह दरवाजा हुजूर के रोजे की प्रतिकृति है।

– दरगाह कमेटी सूत्रों के मुताबिक मदीना मुनव्वर में पैगंबर मोहम्मद साहब के रोजे के बाहर जो जालियां लगी हैं ठीक उसी तरह की जालियां जन्नती दरवाजे पर लगाई गईं हैं।

ये भी पढ़ें: PHOTOS: आमिर खान की बेटी दिखती है बेहद हॉट और खूबसूरत, देखते ही फटी रह जाएँगी आँखे

पीतल का है दरवाजा

– यह खूबसूरत दरवाजा पीतल का है और इस पर अरबी में आयते अंकित हैं। इसे देखते ही अकीदतमंद चूमने के लिए आगे आए। इस गेट को पैगंबर साहब के जन्म के समय को देखते हुए रात करीब सवा बजे लोकार्पण किया गया।
– इस वक्त दरगाह में बड़ी संख्या में जायरीन मौजूद थे और दरगाह रोशनी में नहाई हुई थी। देश-विदेश से आए जायरीन इस नूरानी मंजर के गवाह बने।

Back to top button