मनमोहन ने भी नरेंद्र मोदी को बहुत कुछ कहा था

नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राज्यसभा में जो भाषण दिया, उससे कांग्रेस खासी खफा हो गई। लोकसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे को लपेटने के अगले दिन प्रधानमंत्री के निशाने पर उनसे पहले ये सीट संभालने वाले मनमोहन सिंह रहे। कांग्रेस ने इस पर पलटवार किया और मनमोहन सिंह पर की गई टिप्पणी को देश-संसद का अपमान बताया।

हालांकि, खुद मनमोहन सिंह ने नरेंद्र मोदी पर पूर्व में कई बार सीधा हमला किया है। मोदी ने बुधवार को कहा, ”इस देश में आर्थिक क्षेत्र से शायद ही कोई दूसरा है, जो आजादी के बाद देश के 70 साल में से आधे वक्त इतना वर्चस्व रख सका है। इन 70 में से 30-35 साल वे (मनमोहन सिंह) सीधे तौर पर वित्तीय फैसलों से जुड़े रहे हैं।
आप को चंदा देने से मना कर रहे अन्ना हजारे
” उन्होंने कहा, ”इस दौरान इतने सारे घोटाले हुए… हम लोग डॉ साहब से काफी कुछ सीख सकते हैं। इतना कुछ हुआ, लेकिन उनके दामन पर एक भी दाग नहीं लगा। बाथरूम में रेनकोट पहनकर नहाने की ये कला तो डॉक्टर साहब से ही सीखी जा सकती है।”





