तो ऐसे 48 साल के लिए लॉक हो गया ये आईपैड, अब करना पड़ेगा…

यदि आप भी खेलने के लिए अपना आईफोन बच्चों को देते हैं, तो इसका आपको गंभीर खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। पत्रकार इवान ओस्नोस ने ट्वीट किया कि उनके तीन वर्षीय बेटे ने गलती से बार-बार गलत पासवर्ड टाइप किया, जिसके बाद यह 48.5 साल तक के लिए लॉक हो गया है। अब फोन को खोलने के लिए उन्हें आधी सदी का इंतजार करना होगा।

इवान ने अपने डिसएबल आईपैड स्क्रीन की एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें एक संदेश दिखा रहा है। इसमें मैसेज लिखकर आ रहा है कि वह 25,536,442 मिनट के बाद डिवाइस खोलने की कोशिश करें। यह समय करीब 48 साल के बराबर है। आपको यह सुनकर शायद यकीन न हो। मगर, इवान के तीन साल के बच्चे के बार-बार गलत पासवर्ड डालने की वजह से डिवाइस कई साल के लिए लॉक हो गई।

इवान ने इसकी तस्वीर पोस्ट करने के साथ ही अपने 85,000 फॉलोअर्स से पूछा कि इस डिवाइस को कैसे अनलॉक किया जाए? पिता के ट्विटर फॉलोअर्स ने जल्द ही उन्हें ज्ञान की झड़ी लगा दी। एक यूजर ने लिखा- अगली बार बस बच्चे को पासकोड दें। एक अन्य ने लिखा- मैं तो इतने साल इंतजार करूंगा। वहीं, एक अन्य यूजर ने मजाक में लिखा- टाइम ट्रैवल ही आपकी मदद कर सकता है।

बाथटब में महिला ने नहाने से पहले डाली यह एक चीज, तभी अचानक हुआ कुछ ऐसा जिसने भी देखा वो हो गया पागल…

@Byron_Mobley ट्विटर हैंडल करने वाले एक यूजर ने अपने एक मित्र के साथ हुए मैसेज को पोस्ट किया। उसका दावा है कि वह एपल से सर्टिफाइड है। इवान को पोस्ट की गई उस बातचीत में एपल के एक्सपर्ट ने लिखा कि वह कभी दोबारा इस डिवाइस का उपयोग नहीं कर सकेंगे।

एपल के अनुसार, जब कोई यूजर कई बार गलत पासकोड डालता है, तो डिवाइस लॉक हो जाती है और एक मैसेज आता है कि डिवाइस डिसएबल हो गई है। हालांकि, कंपनी की गाइडलाइन्स कहती हैं कि डिवाइस में डेटा को हटा दिया जाएगा, यदि उसका बैकअप नहीं लिया गया है।

यदि आपने डिवाइस का बैकअप लिया है, तो आप डिवाइस को रीस्टोर करने के बाद डाटा और सेटिंग्स को री-स्टोर कर सकते हैं। यदि डाटा का बैकअप ले लिया गया है, तो एपल यूजर्स को सलाह देता है कि वे अपनी डिवाइस को कंप्यूटर से कनेक्ट करें और आई-ट्यून्स खोलें और फिर इसे री-स्टोर करने का विकल्प चुनें। एक बार ऐसा हो जाने के बाद यूजर अपनी डिवाइस को सेट-अप कर सकता है और उसे दोबारा इस्तेमाल कर सकता है।

Back to top button