बड़ा सर्वे: तो इसलिए प्यार करने से बढ़ता है शरीर का वजन

प्यार करना जिंदगी का सबसे खूबसूरत अहसास है जो केवल प्यार करने वाली ही महसूस कर सकता है लेकिन हाल ही में के स्टडी में खुलासा हुआ है की प्यार में लोगो का वजन बढ़ने लगता है। ऑस्ट्रेलिया की ‘सेंट्रल क्वींलैंड यूनिवर्सिटी’ की एक स्टडी के मुताबिक जब लोग किसी के प्यार में होते है या उन्हें किसी से प्यार हो जाता है तो उनका वजन बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है।
सर्वे में हुआ खुलासा:
शोधकर्ताओं ने लगभग 15,000 से ज्यादा लोगों को शामिल किया अपनी स्टडी में और उन्होंने स्टडी में शामिल पुरुष और महिलाओं के बॉडी मास इंडेक्स की तुलना करने के बाद नतीजे घोषित किये।

सोते हुए मुंह से लार निकलना हो सकता है हो सकता हैं इस गंभीर बीमारी का संकेत

आपकी जानकारी के लिए बता दे की इस स्टडी में अलग-अलग जीवनशैली के सिंग्ल्स और कपल दोनों तरह के लोगों को शामिल किया गया है। स्टडी के दौरान पाया गया की प्यार और वजन बढ़ना एक दूसरे से संबंध रखते है दरअसल जब लोग किसी के प्यार में होते है तो थोड़े समय के बाद उनमे अपने पार्टनर को इम्प्रेस करने की भावना कम हो जाती है और खुद ध्यान देना भी कम कर देते है इसी से लापरवाही में वजन बढ़ने लगता है।
प्यार में वजन बढ़ने का एक कारण ये भी है की लोग अपने ऊपर ध्यान देने के बजाय अपने पार्टनर के साथ ज्यादा समय बिताना पसंद करते है।
Back to top button