तो इसलिए चीन में हर बच्चे की पैंट के पीछे हुआ छेद, वजह बेहद हैरान कर देने वाली…

आजकल न जाने क्या देखने में और क्या क्या सुनने में मिलता है। ये बाते भी ऐसी होती है जिनके बारे में सुनकर थोड़ा बहुत अजीब सा लगता है। अब चीन में देख लीजिये। इनदिनों चीन में बच्चों के पैंट के पीछे छेद वाले पैंट प्रचलन में रहे हैं। और इसके पीछेकी वजह जानकर आप हैरान भी रह जायेंगे। चीन में बच्चों के पैंट के पीछे छेद वाले कपड़ों को वहां के पारंपरिक परिधानों में से एक माना जाता है।चीन में बच्चों के पैंट के पीछे वाले हिस्से में छेद वाले कपड़ों को कई डांग कू कहा जाता है।

बच्चों के पैंटों के पीछे छेद वाले कपड़ों का प्रयोग किसी खास डिजाइन के कारण नहीं बल्कि एक खास प्रयोजन के कारण होता है। चीन में आप बहुत आसानी से बच्चों को किसी गली, पार्क या शॉपिंग सेंटर आदि में बैठकर शौच करते हुए देख सकते हैं। इस खास कपड़े को बनाने का असली उद्देश्य यही है।

चीन में बच्चों को तीन से चार महीने की छोटी उम्र से ही वॉशरूम में जाना सिखाया जाता है जबकि कई पश्चिमी देशों में ऐसा बच्चे की औसतन डेढ़ से दो साल की उम्र के बाद ही शुरु होता है।बच्चों के पैंट के पीछे छेद वाले इस खास कई डांग कू नामक कपड़े की लगातार बढती हुई मांग का अंदाजा आप इस तरह से भी लगा सकते हैं कि ज्यादातर जगहों पर ये कपड़े कुछ घण्टों मात्र में ही बिक जाते हैं।

पैंट के पीछे छेद वाले इस कपड़े के अधिकाधिक प्रयोग के कुछ नुकसान भी देखे गये हैं। यहां पर सार्वजनिक स्थानों पर भी गंदगी देखने को मिल जाती है और साथ ही यह कई बार बीमारियों को भी जन्म देती है।चीन में शहरों के मुकाबले गांवों में इस समस्या को बड़े स्तर पर देखा जा रहा है।चीन में डॉक्टरों के अनुसार डिस्पोजेल डायपर का इस्तेमाल अधिक उपयोगी साबित होगा। इसके साथ-साथ डाय़पर के इस्तेमाल को अब यहां पर स्टेटस सिंबल के तौर पर भी धीरे-धीरे देखा जाना शुरु कर दिया गया है।

Back to top button