तैमूर पर छाया स्टारडम का जादू….

मुंबई: अपनी आदाओं से हमेशा सोशल मीडिया पर राज करने वाले तैमूर पर भी आजकल स्टारडम का जादू छा गया है उन्होंने अपनी मम्मी करना की तरह ही मीडिया को इंग्नोरे करते हुए कार से निकल गए. तैमूर की चमक के आगे उनके मम्मी करीना कपूर खान और पापा सैफ अली खान की चमक भी फीकी पड़ जाती है. तैमूर अली खान को देखते ही फोटोग्राफर्स उनकी तस्वीरें खींचने लगते हैं.
लेकिन इस बार तैमूर अली खान ने कुछ ऐसा किया है जो इससे पहले नहीं किया था. हाल ही में तैमूर अली खान अपनी मम्मी करीना कपूर खान के साथ स्पॉट किए गए. इस दौरान वो बड़ी तेजी से कदम बढ़ाकर चल रहे थे और तभी फोटोग्राफर्स ने उनको अवाज दिया, लेकिन तैमूर अली खान ने उनको इगनोर कर दिया और अपनी मम्मी के साथ आगे बढ़ गए.





