तीन दिन चले ड्रामे के बाद छात्राओं के कपड़े उतरवाने वाली वार्डन निलंबित

मुजफ्फरनगर। तिंगाई स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में दीवार पर लगे खून के धब्बों का कारण जानने के लिए 30 छात्राओं के कपड़े उतरवाने वाली वार्डन को प्रशासन ने निलंबित कर दिया गया है। इस विद्यालय में तीन दिन तक इस मामले को लेकर छात्राओं के परिजनों और आस-पास के लोगों द्वारा काफी हंगामा करने के बाद शुक्रवार को प्रशासन ने यह कार्रवाई की।तीन दिन चले ड्रामे के बाद छात्राओं के कपड़े उतरवाने वाली वार्डन निलंबित

सूबे के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि छात्राओं के कपड़े उतरवाकर चेक करने का मामला बेहद गंभीर है। इस प्रकरण में अन्य दोषियों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

आपको बता दें कि तीन दिन पहले विद्यालय की वार्डन ने दीवार पर कुछ खून के धब्बे देखे तो उन्होने छात्राओं से कारण पूछा। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर वार्डन ने सभी छात्राओं के कपड़े उतरवाकर चेक किया।

विद्यालय की छात्राओं ने बताया कि वार्डन ने करीब 30 छात्राओं के कपड़े उतरवाकर उनके गुप्तांगों को चेक किया। वार्डन के इस कार्य से भयभीत बालिकाओं ने अपने अभिभावकों को सूचना दी। जिसके बाद आनन-फानन में पहुंचे गुस्साए अभिभावकों ने वहां जमकर हंगामा किया।

Back to top button