तहसील परिसर में अमेठी की विधायिका के प्रतिनिधि ने किया कम्बल वितरण

तहसील परिसर में अमेठी की विधायिका के प्रतिनिधि ने किया कम्बल वितरण
अमेठी, 28 दिसम्बर (UjjawalPrabhat.Com)।  अमेठी तहसील परिसर में शासन के सहयोग से लगभग 400 कम्बल अमेठी विधायक  गरिमा सिंह के प्रतिनिधि राजकुमार अनन्त विक्रम सिंह ने पात्रों को प्रदान किया। कम्बल वितरण कार्यक्रम में अंनत विक्रम सिंह ने प्रदेश सरकार द्वारा संचालित कई योजनाओं के विषय में जानकारी भी दी और भरोसा दिलाया की आप सभी के सहयोग से भारतीय जनता पार्टी अमेठी के चहुंमुखी विकास को तत्पर है।
इससे पूर्व समूचे प्रदेश में शीत लहर का प्रकोप जारी है, अमेठी जिला भी इससे अछूता नहीं है, इस ठंढ में गरीबों को कम्बल का सहारा प्रदेश सरकार के द्वारा प्रदान किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में अमेठी तहसील के अधिकारियों और कर्मचारियों सहित क्षेत्र के सैकड़ों भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्त्ता और सहित क्षेत्र के कई संभ्रांत लोग उपस्थित रहे।
अंजनी कुमार मिश्रा

Back to top button