तनाव को दूर करने में सहायक है लौकी

लौकी को काशीफल भी कहा जाता है.लौकी में न्यूट्रियेंट्स की भरपूर मात्रा होती है.इसलिए इसे ज़्यादा नहीं पकाना चाहिए.क्योकि ज़्यादा पकाने के कारन लौकी के सारे न्यूट्रियेंट्स खत्म हो जाते हैं.

तनाव को दूर करने में सहायक है लौकी

आइये जानते है लौकी खाने के फायदे-

1-लौकी का सेवन हमारे बालों को असमय सफेद होने से बचाता है. अगर आप नियमित रूप से सुबह 1 ग्लास लौकी का जूस पिए तो इससे बालों के सफेद होने की दिक्कत से छुटकारा पाया जा सकता है

2-आज के समय में हर व्यक्ति तनाव का शिकार है.ऐसे में लौकी का सेवन आपके तनाव को दूर कर सकता है.इसमें पानी की भरपूर मात्रा होने के कारन ये बॉडी को तरोताजा रखने का काम करती है.जिससे तनाव में राहत मिलती है. इसमें पाए जाने वाले न्यूट्रियेंट्स शरीर को अंदर से मजबूत बनाते है. जिससे तनाव और चिंता जैसी प्रॉब्लम्स से राहत मिलती है.

3-अगर आप अपने बढ़ते हुए वजन से परेशान है तो लौकी का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है.इसमें 96% पानी होता है और प्रति 100 ग्राम लौकी में 12 कैलोरी होती है. इसके अलावा इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा होने के कारन इसे खाने से भूख नही लगती है और पेट भरा-भरा सा रहता है.

4-कब्ज की समस्या में लौकी का सेवन बहुत फायदेमंद होता है.फाइबर की भरपूर मात्रा होने के कारन ये हमारे पेट की अंदर से सफाई करता है. इसके अलावा  एसिडिटी की समस्या में लौकी का जूस पीना बहुत ही फायदेमंद होता है.

 

Back to top button