डीएम-एसपी ने कंटेन्मेंट जोन की नब्ज टटोली

बहराइच। तहसील सदर के थाना रिसिया व नगर पंचायत रिसिया अन्तर्गत चिन्हित कन्टेनमेन्ट ज़ोन इन्दिरानगर व आज़ादनगर का शनिवार को जिलाधिकारी शम्भु कुमार व पुलिस अधीक्षक डाॅ. विपिन कुमार मिश्र ने निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद अधिकारियों को कन्टेनमेन्ट ज़ोन की सघन बैरीकेटिंग करने के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से अनुपालन कराने के निर्देश दिए। नागरिकों से भी बातचीत की।
डीएम-एसपी ने किया कंटेन्मेंट ज़ोन का निरीक्षणनिरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को उप जिलाधिकारी सदर ने बताया कि कन्टेनमेन्ट ज़ोन में आने वाले मकानों को सेनेटाइज़ करने की कार्यवाही की जा रही है। सम्पूर्ण क्षेत्र को सील कराते हुए बेरीकेटिंग करायी गयी है। सभी प्वाईंट पर पर्याप्त पुलिस बल के साथ कर्मचारियों की तैनाती भी की गयी है।
कन्टेनमेन्ट ज़ोन के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नगर पंचायत रिसिया के अध्यक्ष महमूद अहमद व अधिशाषी अधिकारी को निर्देश दिया कि सम्पूर्ण नगर पंचायत क्षेत्र में समुचित साफ-सफाई के साथ सेनेटाइज़ेशन, फागिंग एवं एण्टीलार्वा का छिड़काव कराया जाय। विशेषकर सभी कन्टेनमेन्ट ज़ोन में साफ-सफाई व सेनेटाइज़ेशन कार्य को शीर्ष प्राथमिकता दी जाय।
डीएम-एसपी ने किया कंटेन्मेंट ज़ोन का निरीक्षण।जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि कन्टेनमेन्ट ज़ोन में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति, चिकित्सीय टीम एवं सेनीटाइज़ेशन टीम के अतिरिक्त अन्य किसी को आने-जाने के प्रतिबन्ध का पूर्णतया पालन किया जाय। यह भी कहा कि ज़ोन क्षेत्र में जनसामान्य को मूलभूत सुविधाओं एवं आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु पर्याप्त टीमें लगायी जायें, जिससे क्षेत्रवासियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने कन्टेनमेन्ट ज़ोन में लगे हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरे मनोयोग से कार्य करने के साथ स्वयं की भी सुरक्षा का ध्यान रखने का सुझाव दिया।
इस मौके पर ज्वाईन्ट मजिस्ट्रेट प्रशिक्षु आईएएस सूरज पटेल, उप जिलाधिकारी सदर ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत रिसिया शैलेन्द्र मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Back to top button