डगमगाती कांग्रेस को अब वास्तु का सहारा, दक्षिण की ओर मुंह करके नहीं बैठेगी

मुंबई. पार्टी में कई गुट और मुंबई नगर निगम चुनाव में मिली करारी हार के बाद मुंबई कांग्रेस का मनोबल इतना टूट गया लगता है कि अब उसने वास्तुशास्त्र का सहारा लिया है। कांग्रेस की स्थिति अच्छी थी, तब मुंबई प्रदेश कांग्रेस के आजाद नगर स्थित राजीव गांधी भवन कार्यालय में सभी पदाधिकारी दक्षिण की ओर मुख करके बैठते थे। विगत तीन साल में मुंबई प्रदेश कांग्रेस तथा महाराष्ट्र कांग्रेस के हालात खराब चल रहे हैं।
डगमगाती कांग्रेस को अब वास्तु का सहारा, दक्षिण की ओर मुंह करके नहीं बैठेगी
 
इस दशा को बदलने के लिए मुंबई प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष संजय निरुपम ने सभी पदाधिकारियों के बैठने की व्यवस्था बदलने का फैसला लिया है। इसके लिए वास्तुशास्त्र के अनुसार नियम टटोले गए। उसमें पता चला कि अगर पूर्व दिशा में मुख करके बैठा जाए तो अच्छे फल मिल सकते हैं। उसी के अनुसार आजाद नगर के कांग्रेस कार्यालय में पदाधिकारियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। उद्देश्य ये कि सभी के मुख सूरज की उगती दिशा में आए। संजय निरुपम ने खुद के बैठने की कुर्सी भी पूर्व दिशा की ओर मुख वाली रखी है।
 
हालांकिए मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष संजय निरुपम कहते हैं कि कार्यालय में जगह कम पड़ती थी। इसलिए ऑफिस में अंदर बदलाव किए गए हैं। पदाधिकारियों के बैठने के आसनों की दिशा बदली गई है। मेरा वास्तुशास्त्र पर विश्वास नहीं है। लेकिन शुभ हुआ तो अच्छा ही है। कांग्रेस कार्यालय की उधारी की भी एक खबर चर्चा में थी।
 
मुंबई प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने इंदर जोशी की चाय की दुकान है। कार्यालय में चाय यहीं से जाती है। इंदर जोशी मुंबई कांग्रेस को दो लाख रुपए की चाय उधार पिला चुके थे। इसकी चर्चा चलती थी। बाद में इस उधारी की खबरें भी छपी, तब जाकर मुंबई कांग्रेस ने चाय की उधारी अदा की।
Back to top button