ठाकुरगंज में जनरल स्टोर पर काम करने वाले युवक ने लगाई फांसी

लखनऊ। ठाकुरगंज इलाके में युवक ने अज्ञात कारणों से साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। घटना स्थल की छानबीन करने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों को स्पष्ट करने के लिए पुलिस पूछताछ कर रही है।
गांधी जयंती: सीएसआईआर-सीमैप ने मलिन बस्तियों में बांटे मच्छर प्रतिरोधक लोशन
थाना प्रभारी ठाकुरगंज ने बताया कि बंशी बिहार कालोनी बालागंज निवासी अरविन्द कुमार तिवारी ने सूचना दी कि उनका 34 वर्षीय भाई नरेन्द्र कुमार राजा बाजार इलाके में स्थित जनरल स्टोर की दुकान में काम करता था। मंगलवार सुबह करीब 7 बजे नरेन्द्र का शव उसके कमरे की छत पर लगे पंखे में साड़ी के फंदे से लटकता मिला है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की छानबीन करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों को स्पष्टï करने के लिए पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि मृतक अपने पीछे दो पुत्र 12 वर्षीय शिवम और 10 वर्षीय शिव को छोड़ गया है।
The post ठाकुरगंज में जनरल स्टोर पर काम करने वाले युवक ने लगाई फांसी appeared first on .





