ट्विटर पर ट्रोल हुईं रवीना, दिया जवाब- हिम्मत है तो मस्जिद, चर्च पर उठाओ सवाल

पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड सेलेब्स को लेकर सोशज मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर मैदान का जंग बन चुका है. परेश रावल, अभिजीत भट्टाचार्या और सोनू निगम के बाद अब इस लिस्ट में एक्ट्रेस रविना टंडन का नाम भी जुड़ गया है. रविना ने पिछले दिनों रामायण के बारे में कुछ पोस्ट किया था जिसे लेकर लोगों ने उन्हें ट्विटर पर ट्रोल करना शुरू कर दिया.ट्विटर पर ट्रोल हुईं रवीना, दिया जवाब- हिम्मत है तो मस्जिद, चर्च पर उठाओ सवाल

बता दें कि कुछ दिनों पहले रवीना ने एक ट्वीट करते हुए लिखा कि मुगल और ब्रिटिश ने हमारे इतिहास के साथ छेड़छाड़ की और हमें ये मानने पर विवश कर दिया कि रामायण मिथ थी. इसके साथ उन्होंने रामायण के वास्ताविक होने को लेकर एक खबर का लिंक भी शेयर किया था.

Now I know how ugly TROLLING is.. trolled by a feminist writer of @HuffPostIndia @firstpost ???!Loved it! Cmon @sanjukta..why the silence?

उनके इस ट्वीट के बाद लोगों के ट्वीट आने लगे जिसमें एक यूजर प्रेरणा बक्शी ने लिखा कि रामायण अगर मिथ नहीं है तो गांधी ने गोड्से को मारा, चेक ग्वेरा ने सावरकर से ट्यूशन ली थी और बॉलीवुड एक्टर में रीढ़ की हड्डी होती है.

e.g of how deep frustrations/biases against d film industry/actors go @HuffPostIndia let’s these people with personal biases write for them

If u an atheist keep it to http://yourself.you  have no right to ridicule others.guts stand in front of a church temple mosque &question https://twitter.com/sanjukta/status/867048791806943232 …

उसके बाद सुजाता बासु ने एक ट्वीट करते हुए रवीना को हिंदुत्व का नया आइकन बता दिया.

इसके बाद रवीना ने भी ट्रोलर्स को खुला जवाब देते हुए लिखा कि क्योंकिं मैं हिंदू हूं और रामायण और गीता पर विश्वास रखती हूं तो आप चाहते हैं कि मैं शर्म महसूस करूं. ये मैथोलॉजी मुझे दूसरे की इज्जत करना सिखाते हैं.

Just because I am a Hindu,believe Ramayana,Gita,you want me to feel ashamed?these “mythologies”at least taught me to respect others https://twitter.com/sanjukta/status/867049929662803968 …

इसके बाद उन्होंने लिखा कि आप अपनी जड़ों से कट चुके हैं मैं नहीं, मुझे भारतीय होने पर गर्व है क्योंकि मैं रामायण पर विश्वास करती हूं तो क्या इससे आपको मेरा अपमान करने का अधिकार मिल जाता है.

इसके बाद भी ट्रोलर्स लगातार ट्रोल करने पर कुछ लोगों को रवीना ने ब्लॉक कर दिया.

Sorry I hate to block. But have had enough of your negativity.. godbless you .. ( whichever god you believe in) https://twitter.com/bprerna/status/867343899135586307 …

बता दें कि एक विवादित ट्वीट के बाद गायक अभिजीत भट्टाचार्य का ट्व‍िटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है. ट्विटर के इस कदम से नाराज अभि‍जीत ने कहा कि ट्विटर एंटी नेशनल, एंटी हिंदू और यहां तक कि एंटी मोदी सोशल साइट है जो देश की आवाज को दबाना चाहती है. फिलहाल अभिजीत यूरोप में हैं और इस घटना पर हैरानी जता रहे हैं.

 
 
Back to top button