ट्विटर जल्द लॉन्च करेगा ये फीचर…

माइक्रोब्लोगिंग साइट ट्विटर ने नए फीचर पर काम करना शुरू कर दिया है जिसका नाम ‘सेव फॉर लेटर’ होगा। यह एक बुकमार्क की तरह फीचर होगा जिसका फायदा हर एक यूजर को प्राप्त होगा। मिसाल के तौर पर अगर यूजर किसी भी ट्वीट को बाद में या फुरसद में पढ़ना चाहता है तो वह सेव फॉर लेटर का इस्तेमाल कर सकता है।

Twitter

इस फीचर का खुद का एक सेक्शन भी होगा जिसे जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल किया जा सकेगा। ट्विटर के प्रोडक्ट वीपी कैथ कोलेमन ने इस फीचर की जानकारी दी। इसके लिए सोमवार देर रात एक ट्वीट किया गया। प्रोडक्ट मैनेजर जेसर शाह ने बताया कि इस फीचर की मांग बीते लंबे समय से की जा रही थी और जापान में यह मांग सबसे ज्यादा देखी गई।

Back to top button