ट्रेन में अंडे और कंघी बेचते थे महमूद, अमिताभ को इस तरह बनाया था हीरो

मुंबई. एक्टर महमूद अपनी कॉमेडी के साथ-साथ सीरियस रोल करने के लिए भी जाने जाते थे। फेस एक्सप्रेशन के कारण फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें आज भी याद किया जाता है। महमूद ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए काफी संघर्ष किया था। उन्होंने लगभग 300 फिल्मों में काम किया। बता दें कि अमिताभ को बतौर हीरो के रोल में महमूद ने ब्रेक दिया था, जिसके बाद Big-B के फिल्मी करिअर ने तेज रफ्तार पकड़ ली थी। इसलिए ड्राइवर बने थे महमूद …
ट्रेन में अंडे और कंघी बेचते थे महमूद, अमिताभ को इस तरह बनाया था हीरो
( चर्चा में क्यों- 23 जुलाई 2004 को महमूद का निधन हुआ था।)
– महमूद फिल्मों में काम करने से पहले मलाड और विरार के बीच ट्रेन में अंडे और कंघी बेचा करते थे। 
– कुछ समय बाद वे प्रोड्यूसर ज्ञान मुखर्जी के यहां बतौर ड्राइवर काम करने लगे क्योंकि महमूद इससे मालिक के साथ स्टूडियो जा सकते थे। 
– इसके बाद काफी समय तक उन्होंने सिंगर गोपाल सिंह नेपाली, भरत व्यास, राजा मेंहदी अली खान और प्रोड्यूसर पीएल संतोषी के यहां भी काम किया था।
– महमूद ने अपने करिअर की शुरूआत और पहला रोल ‘सीआईडी’ मूवी में निभाया था।
 
अमिताभ महमूद के साथ उनके घर पर रहते थे
– महमूद हमेशा लोगों की मदद करते थे। उन्होंने ही सिंगर आरडी बर्मन को फिल्मों में काम करने का मौका दिया।
– अमिताभ बच्चन की महमूद से पहली मुलाकात उनके भाई अनवर अली ने कराई थी।
– अमिताभ के स्ट्रगल के दिनों में महमूद ने ही अमिताभ को लंबे समय तक अपने घर पर रहने जगह दी थी।
– बतादें कि महमूद ने ही अमिताभ को पहला लीड हीरो का रोल ‘बॉम्बे टू गोवा’ में दिया था। इसके बाद ही अमिताभ को जंजीर मूवी मिली थी।
 
8 भाई-बहन में दूसरे नंबर पर थे महमूद
– एक्टर महमूद का जन्म सितंबर 29 सितंबर 1933 को मुंबई में हुआ था और 23 जुलाई 2004 को दिल की बीमारी से अमेरिका के पैनसिलवेनिया में उनका निधन हुआ था।
– महमूद का पूरा नाम महमूद अली खान था। इनके पिता का नाम मुमताज अली था, वे 1940-1950 में फेमस थिएटर आर्टिस्ट थे। 
– उनकी मां का नाम लतीफुन्निसा था, उनकी 8 संतानें थीं। जिनमें महमूद दूसरे नंबर लड़के थे और उनसे बड़ी एक बहन थीं।
– महमूद की बहन मीनू मुमताज और उनके भाई अनवर अली भी फिल्मों में भी काम कर चुके थे।
– जानकारी के मुताबिक वे जब भी सेट पर जाते थे और वहां कोई शर्ट लेस सीन चल रहा होता था तो हीरो उन्हें देखकर अपनी शर्ट के बटन बंद कर लिया करते थे।
 
म्यूजिक इंडस्ट्री में लकी अली के नाम से जानते हैं महमूद के बेटे को
– महमूद के लड़के का नाम असली नाम मकसूद अली है जो कि सिंगर हैं। वे म्यूजिक इंडस्ट्री में लकी अली नाम से जाने जाते हैं।
– महमूद की आखिरी मूवी ‘दुश्मन दुनिया का’ थी जो कि 1996 में रिलीज हुई थी।
– जानकारों के मुताबिक महमूद कभी रिहर्सल नहीं करते थे वे मूवीज में हमेशा लाइव एक्टिंग करते थे।
Back to top button