ट्रम्प ने रोकी तालिबानी नेताओं की राह

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने आतंकवाद के खिलाफ अपना कड़ा रुख जारी रखते हुए तालिबान और हक्कानी नेटवर्क के 6 नेताओं को प्रतिबंधित कर दिया है. अमेरिका की कार्रवाई में तालिबान के चार नेताओं अब्दुल समद सानी, अब्दुल कदीर बसीर अब्दुल बसीर, हाफिज मोहम्मद पोपलजई, मौलवी इनायतुल्लाह और हक्कानी नेटवर्क के दो नेताओं फाकिर मुहम्मद और गुला खान हामिदी पर प्रतिबंध लगाए गए हैं. इस प्रतिबन्ध के तहत इन आतंकवादियों की अमेरिका में स्थित सारी संपत्ति और बैंक खाते सील कर दिए जायेंगे, और इन्हे अमेरिकी नागरिकों की साथ लेन देन करने पर भी रोक रहेगी.ट्रम्प ने रोकी तालिबानी नेताओं की राह

ट्रम्प में पकिस्तान को भी चेतावनी दी है कि, वह आतंकवादियों की पनाहगाह न बने और उनके भरण पोषण में कोई सहायता प्रदान न करे. गौरतलब है कि ट्रम्प ने पहले भी पाकिस्तान पर तीखा हमला बोलते हुए अपने पहले ट्वीट में पाकिस्तान पर झूठ बोलने और धोखा देने तथा आतंकवादियों को पनाह देते हुए अमेरिकी नेताओं को मूर्ख बनाने का आरोप लगाया था.

आपको बता दें कि, हक्कानी नेटवर्क ने अफगानिस्तान में स्थित अमरीकी सेना के खिलाफ कई अपहरण और हमले किये हैं, इसके साथ ही हक्कानी नेटवर्क  अफगानिस्तान में स्थित भारतीय दूतावास पर भी हमला कर चुका है.  जिसमें काबुल में वर्ष 2008 में भारतीय मिशन पर हुआ हमला शामिल है. जिसमें 58 लोग मारे गए थे.

Back to top button