ट्रक के पीछे एंगल में फंसकर 5 किमी तक यूं घिसटता गया 4 साल का मासूम

भोपाल/डिण्डौरी। मध्यप्रदेश के डिंडोरी में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है।ओवरटेक कर रहे एक ट्रक से बाइक सवार फैमिली टकरा गई। हादसे में उनका 4 साल का बच्चा उछलकर ट्रक के पीछे एंगल में फंस गया। वो पांच किमी तक यूं ही लटका तड़पता रहा। बाद में उसकी मौत हो गई।जानें पूरा मामला…

-ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक पर सवार बच्चा ट्रक से टकराया और उछलकर पीछे निकले एंगल में फंस गया। ट्रक चालक को घटना का पता ही नहीं चला। पांच किमी तक ग्रामीणों और पुलिस ने ट्रक का पीछा कर रोका और बच्चे को निकाला।
-घटना विक्रमपुर चौकी अंतर्गत ग्राम आनाखेड़ा के पास मंगलवार दोपहर लगभग तीन बजे हुई। घटना में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई और तीन परिजन घायल हो गए।
ये भी पढ़े: किसान आंदोलन: बीजेपी के हाथों से फिसल रहा ‘मध्यप्रदेश’, जानिए विधानसभा चुनाव पर क्या होगा असर
-हादसे की जानकारी ट्रक चालक रामनिवास को नहीं लगी और वह आना खेड़ा से लेकर विक्रमपुर तक ट्रक चलाता रहा। तभी विक्रमपुर पुलिस ने ट्रक को रोका और ट्रक के पीछे लटके बच्चे के शव को निकाला। हादसे को देखकर ग्रामीण सहम गए।
-पुलिस ने ट्रक सहित आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। तीन घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन गंभीर हालत होने के चलते तीनों को जबलपुर रेफर कर दिया गया।
-पुलिस के मुताबिक ट्रक क्रमांक सीजी 04 एलई 4072 डिण्डौरी की ओर आ रहा था। इसी दौरान टिकरिया निवासी जय किशन अपनी पत्नी संतोषी, भाई मनोज और अपने चार वर्षीय बेटे प्रिंस उर्फ डब्लू को लेकर मोटर साइकिल से विक्रमपुर की ओर आ रहा था। जय किशन ने ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की, जिसमें जयकिशन की बाइक ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई और बाइक में सबसे आगे बैठा प्रिंस ट्रक से टकराकर उसमें लगे एंगल में फंस गया।





