ट्रंप ने भाषण में की गलती, टेलीप्रॉम्पटर को बताया जिम्मेदार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर गलत कारण से चर्चा में हैं। देश के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिए गए भाषण में गलती के लिए टेलीप्रॉम्पटर को जिम्मेदार ठहराया है। वॉशिंगटन स्थित लिंकन मेमोरियल से अपने संबोधन में डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम के दौरान एक एयरपोर्ट पर कब्जा करने की बात कह दी थी। वर्ष 1775 का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा था, ‘हमारी सेना ने हवा में हमला किया। उसने एयरपोर्ट पर कब्जा किया। उसने वह सब किया जो किया जाना जरूरी था।’ हालांकि सब जानत हैं कि 18वीं सदी में एयरपोर्ट व विमान जैसी कोई चीज थी ही नहीं। भाषण में इस गलती के लिए ट्रंप का ट्विटर पर जमकर मजाक बन रहा है। अब ट्रंप का कहना है किबारिश के कारण टेलीप्रॉम्पटर देखने में दिक्कत आ रही थी। मेरे संबोधन के बीच में ही वह खराब भी हो गया था। चूंकि, मुझे भाषण याद था इसलिए टेलीप्रॉम्पटर के बिना भी मैं उसे पूरा कर पाया।
पाकिस्तान में मौजूद और सेहतमंद है दाऊद इब्राहिम…
राष्ट्रपति की इस गलती पर लोगों ने उन्हें खूब ट्रोल किया। लोगों का कहना है कि जब राइट बंधुओं ने पहला विमान ही 1903 में उड़ाया था, तो अमेरिकी क्रांतिकारियों ने उससे पहले ही एयरपोर्ट पर कब्जा कैसे कर लिया। एयरपोर्ट पर कब्जे के अलावा ट्रंप की जुबान एक और तथ्य पर फिसली थी। उन्होंने भाषण के दौरान फोर्ट मैकहेनरी की लड़ाई को भी स्वतंत्रता संग्राम से जोड़ दिया। जबकि यह लड़ाई स्वतंत्रता संग्राम के कुछ दशक बाद 1814 में हुई थी। भाषण में हुई इन गलतियों का ठीकरा ट्रंप ने टेलीप्रॉम्पटर पर फोड़ा है।





