तो इसलिए टॉयलेट फ्लश में लगे होते है बटन, जानें इसके पीछे का ये बड़ा राज…

इस दुनिया में कई ऐसी चीजें है जिनके बारे हम नहीं जानते है लेकिन फिर भी उन्हें जानने की कोशिश नहीं करते है। अब आपने कई दफा वेस्टर्न टॉयलेट इस्तेमाल किया ही होगा। वहीं ग्रामीण एरिया में अक्सर लोग ऐसे टॉयलेट को अंग्रेजी टॉयलेट भी कहा करते हैं और शहरों में तो वेस्टर्न टॉयलेट ही चलन में आते हैं। इस तरह के टॉयलेट्स में दो तरह के फ्लश बटन आते हैं, जिसमें एक छोटा और दूसरा बड़ा होता है।
आखिर क्या होता है इसका इस्तेमाल:
दुनिया आज पानी की भयंकर समस्या से जूझने में लगी हुई है। वहीं पानी को बचाने के लिए तमाम तरह के उपाय भी किए जाते हैं और वेस्टर्न टॉयलेट में ड्यूल फ्लश यानी दो बटन वाले फ्लश का इस्तेमाल भी पानी बचाने के लिए होता है।

कैमरे में कैद हुए रहस्यमयी जीव ,वीडियो देख आप भी हो जाएंगे हैरान

वेस्टर्न टॉयलेट के फ्लश में बड़ा बटन सॉलिड वेस्ट रिमूवल के लिए दिया जाताहै, जिसे दबाने से 6 लीटर से 9 लीटर पानी बहता है, वहीं छोटे वाले बटन को दबाने से बहने वाले पानी की मात्रा तीन से चार लीटर ही रह जाती है। इस तरह यह जल का काफी बचाव करता है।
Back to top button