अभी अभी: सेना को मिली बड़ी कामयाबी, लश्कर कमांडर बशीर समेत 2 आंतकी ढेर

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सेना और आतंकियों के बीच 8 घंटे के मुठभेड़ में टॉप कमांडर वशीर लश्करी सहित दो आंतकियों को सुरक्षाबल के जवानों ने मार गिराया है। वहीं इस हमले में 2 आम नागरिकों की भी मौत हो गई है, जबकि सेना के जवानों ने 17 लोगों को बचा लिया।

टॉप कमांडर वशीर लश्करी समेत 2 आंतकी ढेर

सूत्रों के मुताबिक आतंकी यहां एक घर में छुपे हुए थे और वे लगातार फायरिंग कर रहे थे। बताया जा रहा है कि सेना ने उसी घर को बम धमाके से उड़ा दिया है और इसमें आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर बशीर लश्करी समेत 4 आतंकी छुपे हुए थे।

दरअसल, सुरक्षाबलों को सूचना मिली कि आतंकी एक घर में छुपे हुए हैं। इसके बाद जब सेना ने मौके पर नाकेबंदी करना शुरू कर दी तो आतंकी गोलीबारी करने लग गए। अभी भी वहां गोलीबारी की आवाज सुनाई दे रही है। ऐसा माना जाता है कि बशीर, एसएचओ डार समेत 6 जवानों की मौत के लिए जिम्मेदार है।

Back to top button