टीवी अभिनेत्री नीरू अग्रवाल का हुआ निधन

मशहूर सीरियल ‘ये हैं मोहब्बतें’ के दर्शकों के लिए बुरी खबर है। इस सीरियल में नौकरानी नीलू का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री नीरू अग्रवाल का आज सुबह निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि नीरू पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं। और सुबह बाथरूम में अचानक से बेहोश हो गईं।

नीरू अग्रवाल सुबह उठकर बाथरूम में गई जहां उनको चक्कर आ गए और बेहोश हो गईं। मौके पर मौजूद उनकी बेटी उन्हें अस्पताल ले जा ही रही थी लेकिन पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
नीरू अग्रवाल के निधन की जानकारी तब मिली जब उनकी बेटी ने ‘ये हैं मोहब्बतें’ की टीम को फोन करके यह दुखभरा समाचार सुनाया। खबरों की मानें तो नीरू अग्रवाल पिछले कुछ दिनों बुखार से ग्रस्त थीं।
सुबह वह बाथरूम जाने के लिए उठीं, जहां उनके साथ यह हादसा हुआ। वहीं नीरू अग्रवाल के निधन पर ‘ये हैं मोहब्बतें’ की अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने सोशल मीडिया पर भावुक मैसेज डाला।

Back to top button