टाटा मोटर्स की इस कार ने बनाया रिकॉर्ड, दंग रह गए अन्य कार निर्माता

टाटा मोटर्स की इस कार ने बनाया रिकॉर्ड, दंग रह गए अन्य कार निर्माता…
दुनिया में इंसान की डिजायर्स कभी खतम नहीं होती है। हर इंसान चाहता है की वह आलीशान और मजबूत गाड़ियों में घूमे।
लोगों की ऐसी ही डिजायर्स को देखते हुए कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने टाटा नेक्सन को लांच किया था, जो कि सेफ़्टी के मामले में अन्य कारों से आगे है।
अगर बात करें रेटिंग्स की तो एसयूवी भारत की पहली ऐसी कार बनी है जिसे को क्रैश टेस्ट में 5 में से पूरे 5 अंक मिले हैं।
आगे जानिए कार से संबंधित बेहतरीन जानकारियाँ…
कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स की इस एसयूवी ने नया रिकॉर्ड कायम किया है।
इस कार ने ये साबित कर दिया है कि भारत की कारों पर सेफ्टी को लेकर अब ज्यादा काम किया जा रहा है।
टाटा मोटर्स ने अपनी इस कार में चारों पहियों में एबीएस, सीट बेल्ट रिमाइंडर स्टैंडर्ड के तौर पर दिए हैं।
लगभग 6.16 से 10.59 लाख रुपये की टाटा नेक्सन कार के इंजन और पावर की बात करें तो, इसमें 1198 सीसी का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो कि 108.5 बीएचपी की पावर और 170 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है।
ये इंजन 6 स्पीड एएमटी गियरबॉक्स से लैस होकर आता है।
5 सीट वाली ये एसयूवी 17 किमी प्रति लीटर का दमदार माइलेज देती है।
इस एसयूवी में 1497 सीसी का टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन दिया गया है जो कि 108.5 बीएचपी की पावर और 260 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है।
ये इंजन 6 स्पीड एएमटी गियरबॉक्स से लैस होकर आता है।
सीट वाली ये एसयूवी 21.5 किमी प्रति लीटर का दमदार माइलेज देती है।
ये एसयूवी ऑटोमैटिक और मैनुअल गियरबॉक्स के ऑप्शन के साथ आती है।





