टक्कर के बाद ट्रक के कैबिन के उड़े परखच्चे, सीट पर ही दबा रह गया ड्राइवर

चुरु।राजस्थान में चूरू जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक कंटेनर और ट्रक की टक्कर से दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। टक्कर के बाद ट्रक के कैबिन के परखच्चे उड़ गए, वहीं कंटेनर का आगे का हिस्सा उससे अलग हो गया।एेसे हुआ था हादसा, जिसमे चली गई दो लोगों की जान….
टक्कर के बाद ट्रक के कैबिन के उड़े परखच्चे, सीट पर ही दबा रह गया ड्राइवर
– पुलिस सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर राजगढ़ से करीब दो किलोमीटर दूर हिसार मार्ग पर हिसार की ओर से आ रहा कंटेनर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ट्रेलर से टकरा गया।
– घायलों में एक को हिसार और एक को चूरू भेजा गया है। मृतकों और घायलों की शिनाख्त उनके परिजनों के आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस ने शव राजगढ़ के सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिए हैं।
 
कंटेनर में भरे हुए थे एप्पल
– मध्यप्रदेश से आए कंटेनर में एप्पल भरे हुए थे, जो टक्कर के बाद सड़क पर फैल गए।
– टक्कर के बाद कंटेनर का आगे की हिस्सा बूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। कंटेनर के ड्राइवर और हेल्पर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
Back to top button