केले के छिलको से पाए झुर्रियों से छुटकारा, ऐसे करें इस्तेमाल

केला को खाने के बाद लोग उसके छिलके को बेकार समझकर फेंक देते हैं। अगर आप कुछ ऐसा ही करते हैं तो अब ऐसा बिल्कुल न करें क्योंकि केले के छिलके में कई विटामिन होते हैं जो आपकी त्वचा के लिए उपयोगी होते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर केला आपकी त्वचा के लिए कैसे कारगर साबित होता है।
आंखों के नीचे के काले घेरे करेगा दूर
काले घेरे से छुटकारा पाने के लिए केले का छिलका फायदेमंद है। सबसे पहले केले के अंदर के सारे रेशे निकालें और उसमें एक चम्मच एलोवेरा जैल मिलाकर आंखों के आस पास लगाएं। कम से कम 10 मिनट तक चेहरे पर इसे लगा रहने दें। ऐसा रोजाना करने पर आपको फर्क दिखने लगेगा।
झुर्रियों के लिए
बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर झुर्रियां आना स्वाभाविक है ऐसे में लोग कई सारी चीजों का इस्तेमाल करते हैं लेकिन फिर भी उन्हें लाभ नहीं मिलता। ऐसे में केले का छिलका आपकी मदद कर सकता है। केले के छिलके के अंदर वाले हिस्से को चेहरे पर कुछ मिनट के लिए रगड़े फिर गुलाब जल लगाएं। इसके बाद 15 मिनट के बाद चेहरा धो लें। आपको जल्दी फर्क दिखने लगेगा।
त्वचा का रंग निखारने में मददगार
केले का छिलका आपकी त्वचा का रंग निखारने का भी काम करता है। इसके लिए सबसे पहले केले के छिलके का पेस्ट बना लें फिर उसमें बेकिंग सोडा और थोड़ा सा पानी मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर 10 मिनट स्क्रब की तरह रगड़े ऐसा करने से आपकी त्वचा का रंग निखरने लगेगा।
चेहरा रखेगा फ्रेश
दिनभर ऑफिस में काम करने के बाद चेहरे की फ्रेशनेस चली जाती है। ऐसे में केले का छिलका चेहरे की फ्रेशनेस को बरकरार रखने में मददगार साबित होता है।





