ज्यादा पानी पीने से होने वाले नुकसान के बारे में जानकर, होश खो बैठेंगे आप…

पानी को हमारे जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता हैं। हमारी प्यास बुझाने और अच्छी सेहत के लिए पानी का बड़ा महत्व माना जाता हैं। अच्छी सेहत और खूबसूरत त्वचा पाने के लिए खूब पानी पीने के लिए बोला जाता हैं। लेकिन क्या आप जानते है कि ज्यादा पानी पीना आपके लिए कई समस्याएँ कड़ी कर सकता हैं। जी हाँ, पानी को एक उचित मात्रा में ही पीना चाहिए, नहीं तो इससे सेहत खराब होने लगती है। आज हम आपको ज्यादा पानी पीने से होने वाले नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते है इसके बारे में…

सिर दर्द और जी मचलना

ज्यादा पानी पीने से शरीर की कोशिकाएं सूज कर बड़ी हो जाती हैं, जिससे दिमाग पर असर पड़ता है। दिमाग के सेल्स प्रभावित होने पर सिर दर्द होने लगता है। इसके अलावा किडनी को जरूरत से ज्यादा काम करना पड़ता है, जिससे जी मचलना, उल्टी और चक्कर आने लगते हैं। 

थके हुए गुर्दे

जैसे की हम सभी जानते हैं कि किडनी का काम शरीर के विषैले तत्वों को बाहर निकालना होता है। मगर जब हम जरूरत से ज्यादा पानी पीते हैं तो किडनी इससे प्रभावित हो जाती हैं। वैसे आपको बता दें, किडनी 1 घंटे में 1 लिटर पानी को फिल्टर कर सकती हैं। इससे ज्यादा काम करने पर वह बुरी तरह से थक जाती है और धीरे-धीरे खराब होने लगती है।

थकान

जब किडनी, रक्त वाहिकाएं और दिमाग लगातार दबाव में होता है तो सारे शरीर में थकावट सी होने लगती है। 

दिल की बीमारियां

पहली बार जा रहे हैं घूमने तो इन गलतियों को करने से बचें

एक्सपर्ट का मानना है कि ज्यादा पानी पाने से आपको दिल की बीमारियां होने का भी डर रहता है। इसके अलावा जरूरत से ज्यादा पानी पीने से हमारे शरीर में मौजूद वह रस काम करना बंद कर देते हैं, जो खाना पचाने में मदद करते है। इससे आपका खाना ठाक से पच नहीं पाता।

सीने और पैर में दर्द

ज्यादा पानी पीने से शरीर में पोटैशियम की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे सीने और पैरों में दर्द की शिकायत होने लगती है।

Back to top button