जो कारतूस सिर्फ सेना यूज करती है, तस्कर से वही कारतूस बरामद हुई

बठिंडा. थानारामपुरा पुलिस ने महराज रोड पर नाकाबंदी दौरान एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। कब्जे से आधा किलो अफीम, 24 लाख रुपए और कारतूस बरामद किए हैं। सबसे बड़ बात यह है कि आरोपी के पास से .38 बोर के 6 कारतूस बरामद किए गए है। देश में .38 बोर का रिवॉल्वर प्रतिबंधित बोर के अन्तर्गत आता है। कानूनी रूप से इस बोर की रिवॉल्वर आम लोगों को नहीं दी जा सकती। इसे सेना, अर्द्ध सैनिक बलों और विभिन्न राज्यों की पुलिस फोर्स को दिया जाता है।
जो कारतूस सिर्फ सेना यूज करती है, तस्कर से वही कारतूस बरामद हुई
 
32 बोर रिवॉल्वर भारतीय आयुध निर्माणी, कानपुर द्वारा निर्मित एक छोटा हथियार है जो 6 फायर वाला रिवॉल्वर है। विदेशी वेब्ले स्कॉट कंपनी का .38 बोर एसएंडडब्ल्यू मॉडल रिवॉल्वर सिंगापुर पुलिस आज भी इस्तेमाल करती है। अब यह सरकारी हथियार का कारतूस अफीम तस्कर के पास कैसे पहुंचा इसे लेकर एसईटी की तरफ से जांच शुरू की गई है। यही नहीं गिरफ्तार तस्कर परिजनों के साथ मिलकर लंबे समय से नशे की तस्करी का धंधा भी कर रहा था। खेप राजस्थान से मंगवाकर पंजाब में सप्लाई करता था।
जांच अधिकारी इंस्पेक्टर दलजीत सिंह ने बताया, पुलिस ने गुप्त सूचना पर महराज रोड पर नाका लगाया हुआ था। इस दौरान पुलिस टीम ने शक पर पैदल जा रहे सुरिंदर कुमार निवासी रामपुरा मंडी को रोककर उसकी तलाशी ली। इस दौरान उससे एक प्लास्टिक का लिफाफा मिला, जिसमें आधा किलो अफ़ीम बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच दौरान जब उसके घर की तलाशी ली गई तो उसके घर से भारी मात्रा में करंसी और जिंदा कारतूस बरामद हुए। तलाशी दौरान उसके घर के कमरे में से 24 लाख 68 हजार 900 रुपए की करंसी और अलग -अलग तरह के 12 जिंदा कारतूस बरामद हुए। इसमें 4 कारतूस 7.62 बोर, 6 कारतूस 32 बोर, 2 कारतूस 12 बोर बरामद हुए। फिलहाल पुलिस ने बरामद की गई इंडियन करंसी की जांच के लिए आयकर विभाग को सूचित किया है।
Back to top button