वीडियो: देखे कैसे लोगों की आँखों में आ गए आंसू, जब जॉन सीना की हुई जमकर धुलाई

WWE SummerSlam शुरू होने जा रहा है. 12 अगस्त को WWE में सुपरस्टार्स फिर रिंग में भिड़ते हुए दिखेंगे. रेसलिंग में समरस्लैम (SummerSlam 2019) को सबसे बड़े इवेंट में से एक माना जाता है और इस इवेंट से नए सुपरस्टार्स का जन्म हुआ तो कई स्टार्स का स्टारडम भी इससे खत्म हो गया.

हाल ही में अब WWE द्वारा एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें सुपरस्टार ब्रॉक लेसनर (Brock Lesner) जॉन सीना (John Cena) को खूब पीटते हुए नजर आ रहे हैं. यह वीडियो है 2014 का, जब ब्रॉक लेसनर द्वारा WWE में वापस एंट्री की गई थी. जॉन सीना उस वक्त WWE चैम्पियन थे और समरस्लैम में उनका मुकाबला ब्रॉक लेसनर के साथ हुआ था. ख़ास बात यह है कि इस मैच को अभी भी याद किया जाता है और इस मैच के बाद से ही जॉन सीना की पॉपुलेरिटी भी कम हो गई थी.

पाक बल्लेबाज शोएब मलिक ने ऐसे छक्के जड़े कि चकनाचूर हो गए खिड़की के शीशे

एक ख़ास बात यह भी है कि किसी को भी यकीन नहीं था कि जॉन सीना ऐसे हारेंगे. ब्रॉक लेसनर यूनिवर्सल चैम्पियन होने के साथ-साथ WWE चैम्पियन भी अब बन गए. लोग समझ चुके थे कि ब्रॉक लेसनर और भी खतरनाक होकर आए हैं और जिसके बाद से अब तक ब्रॉक को सबसे खतरनाक रेसलर भी कहा जाने लगा. उन्होंने कई रेसलर्स का करियर भी चौपट कर दिया है. 

Back to top button