कपिल का बड़ा खुलासा- जैन ने AK को दिए 2 करोड़, LG से मिले मनोज तिवारी


अपने बात की शुरुआत करते हुए कपिल मिश्रा ये बातें कहीं-
मुझे यहां आकर बहुत ऊर्जा और ताकत मिलती है। मैं सबसे पहले ये बात कहना चाहता हूं कि ये पार्टी मेरी है। हमने इस पार्टी के लिए लाठी डंडे खाए हैं और हमें इससे कोई नहीं निकाल सकता। अगर यहां कुछ भ्रष्टाचार आ गया है तो इस पर झाड़ू चलाने की जरूरत है। कार्यकर्ताओं की पार्टी है। ना मैं छोड़ूंगा न कोई पार्टी से निकाल सकता है।
-पूरी की पूरी कैबिनेट का अकेला ऐसा मंत्री हूं जिस पर कोई करप्शन चार्ज नहीं है। किसी भी रिश्तेदार किसी बेटी को किसी भी पद पर नहीं रखा।
-तीसरी चीच जब मैंने जब अपनी रिपोर्ट के बारे में एसीबी में लिखा तभी क्यों मुझे मंत्री पद से हटाया गया। पहले पानी की समस्या क्यों नहीं थी जब मैंने चिट्ठी लिखी थी तब ही क्यों किया।
-मेरी जिम्मेदारी थी कि जो मैंने देखा वो उपराज्यपाल महोदय को बताऊं तो मैंने आज उन्हें बता दिया।
-माननीय सत्येंद्र जैन ने खुद ये बताया कि सत्येंद्र जैन ने केजरीवाल को एक जमीन के लिए 50 करोड़ की डील कराई। केजरीवाल के किसी सगे रिश्तेदार की जमीन के लिए पैसे दिए गए। मैंने खुद सत्येंद्र जैन को केजरीवाल को 2 करोड़ रुपए देते देखी। मुझे रातभर नींद नहीं आई। इस पर जब मैंने केजरीवाल से कहा तो वो बोले कि राजनीति में ऐसा होता रहता है।
यह भी पढ़े: महिला IPS के साथ बदसलूकी पर भड़के CM, योगी, कहा सभी नेताओ को करे हाजिर
कपिल के आरोपों के बाद मनीष सिसोदिया ने प्रेस कांफ्रेंस कर कपिल के आरोपों का खंडन किया और कहा- कल मैंने कपिल को बताया कि केजरीवाल मंत्रीमंडल पर में फेरबदल करने वाले हैं। मैंने ये भी बताया कि दिल्ली के कई इलाकों से पानी की दिक्कतों की खबर आ रही है, इसलिए उन्हें पद से हटाया गया।
जब उनसे कपिल के आरोप पर सवाल किया गया तो वो बोले कि वो बात ऐसी जिसपर जवाब देने लायक नहीं है। ये बात उल जलूल है। इसका कोई आधार नहीं है और इस पर कोई विश्वास नहीं करेगा। उन्हें मंत्रिमंडल से हटाया गया इसलिए वो ऐसी बातें कर रहे हैं।
अपनी प्रेस कांफ्रेंस के बाद लगातार कपिल मिश्रा ट्वीट पर ट्वीट कर अपनी बात रखने की कोशिश कर रहे हैं।इससे पहले आज वो दिल्ली के एलजी से मिले और उन्होंने एलजी को सारे सबूत दिए। उपराज्यपाल से मुलाकात के बाद उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि मैंने उन्हें अवैध तरीके से पैसे लेते देखा, अब चुप रहना असंभव है। मैंने एलजी से मिलकर सभी सबूत दे दिए हैं। कुर्सी क्या प्राण भी जाये तो जाए।
इस बीच पूर्वी दिल्ली की पहली महापौर और कपिल मिश्रा की मां अन्नपूर्णा ने भी बड़ा बयान दिया है। अन्नपूर्णा ने कपिल को बीजेपी में शामिल होने की सलाह दी है। अरविंद केजरीवाल को घेरते हुए उन्होंने कहा कि भ्रष्ट लोगों को रख लिया और ईमानदार लोगों को निकालते जा रहे हैं। बता दें कि कैलाश गहलोत को कपिल मिश्रा की जगह दी गई है। इसके साथ ही राजेंद्र पाल गौतम को भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।
कपिल मिश्रा ने शनिवार को ट्वीट करके कहा था कि वह रविवार सुबह टैंकर घोटाले को लेकर बड़ा खुलासा करेंगे। लेकिन, इसके पहले ही केजरीवाल सरकार ने उन्हें मंत्री पद से हटा दिया है। बता दें कि आम आदमी पार्टी में कपिल मिश्रा की अच्छी पकड़ रही है। उन्हें कुमार विश्वास का करीबी भी माना जाता है।
मैं कपिल मिश्रा हूं, केजरीवाल जानते हैं





