जेटली ने कांग्रेस का किया पलटवार, दिया करारा जवाब

नई दिल्लीः वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने 10 साल में भ्रष्टाचार या कालाधन के खिलाफ एक भी कदम नहीं उठाया।

अभी-अभी: पुराने नोट बदलते पकड़ा गया आरबीआई का ये बड़ा अफसर

जेटली ने कांग्रेस का किया पलटवार,दिया करारा जवाब

जेटली ने कहा, ‘संप्रग के दौरान भ्रष्टाचार, घोटाला चरम पर था, उनके शर्मनाक रिकार्ड को देखते हुए राजग के अभियान पर कांग्रेस की परेशानी से कोई अचंभा नहीं। नोटबंदी पर कांग्रेस संसद में बहसने को तैयार नहीं हैं।

दोषी अफसरों और लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाई होगी। यूपीए सरकार में बड़े बड़े घोटाले हुए हैं। जेतली ने कहा कि कैशलेस अर्थव्यवस्था के कई फायदे हैं। नोटबंदी देश के भविष्य के लिए बेहतर कदम है।

Back to top button