जीएसटी: क्या आपको भी लगता है आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ेंगे? यह पढ़ें…

1 जुलाई से जीएसटी लागू होने के बीच लोगों के मन में कई तरह की शंकाएं और चिंताएं हैं. जीएसटी लागू होने के बाद आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ने से जुड़ी चिंताओं का निराकरण करते हुए केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को साफ किया कि जो वस्तुएं पहले से कर दायरे में हैं उन पर किसी तरह की नयी दर से कर नहीं लगाया गया है.
जीएसटी
निर्मला ने कहा, लोगों और व्यापारियों के लिए इस कानून की अलग अलग व्याख्या नहीं है. यह सबके लिए समान है. आवश्यक वस्तुओं के दाम जीएसटी के बाद नहीं बढ़ेंगे. वह यहां व्यापारियों के लिए जीएसटी पर आयोजित एक सम्मेलन से अलग बोल रहीं थीं.

फ्लैट खरीदने जा रहे हैं? पढ़ लें RERA से होने वाले ये 5 फायदे…
उन्होंने कहा, मेरा जवाब उनके लिए है जो लगातार यह प्रश्न उठा रहे हैं कि क्या जीएसटी के बाद आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ेंगे. निर्मला ने कहा कि जीएसटी में कर की दरें तय हैं तो राजस्व निरपेक्ष हैं. इससे आशय है कि यदि किसी वस्तु पर कर है तो वह जीएसटी के दायरे में है. यदि कोई नयी दर तय की गई है तो यह तुलनात्मक रूप से मौजूदा दर से कम है, इसलिए आवश्यक वस्तुओं के दाम नहीं बढ़ेंगे.

 
Back to top button