जीएसटी के वेबसाइट में बड़ी गड़बड़ी, व्यापारियों के बीच पैदा उलझन

देश भर के व्यापारियों को शनिवार को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, जब वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) फाइल करने वाली वेबसाइट ने जीएसटी रिटर्न दाखिल करने के अंतिम दिन से एक दिन पहले कुछ समय के लिए काम करना बंद कर दिया। 

जीएसटी के वेबसाइट में बड़ी गड़बड़ी, व्यापारियों के बीच पैदा उलझन

एसोचैम के अध्यक्ष (स्पेशल टास्क फोर्स ऑन जीएसटी) प्रतीक जैन ने आईएएनएस को बताया, “दोपहर 12 बजे के बाद से ही जीएसटी की वेबसाइट रुक-रुक कर चल रही थी। इससे व्यापारियों के बीच काफी उलझन पैदा हो गई। हमारे कई ग्राहकों ने बताया कि इस गड़बड़ी के कारण वे रिटर्न दाखिल नहीं कर सके। अगर ऐसा आगे भी जारी रहता है तो सरकार को जीएसटी रिटर्न दाखिल करने की तिथि अगले कुछ दिनों के लिए बढ़ा देनी चाहिए।”

चीन पर हमले की तैयारी, मोदी ने मंगाया सबसे विनाशकारी हेलीकॉप्टर, सेकेंडों में उड़ा देगा कई शहर

जीएसटीआर-3बी दाखिल करने की तिथि जुलाई से लेकर 20 अगस्त तक है, जिमसें माल की आवाजाही और उधार/भुगतान के आंकड़े दाखिल करना है। 

जीएसटी की वेबसाइट पर लगी नोटिस में कहा गया, “यह सेवा 19 अगस्त को दोपहर 2 बजे से 2.45 बजे तक उपलब्ध नहीं है। कृपया बाद में आएं।”

अगस्त महीने के रिटर्न का विवरण दाखिल करने की अंतिम तिथि 20 सितंबर है।

Back to top button