जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता आयोजित

सुलतानपुर, 23 नवम्बर (UjjawalPrabhat.Com)। नेहरू युवा केंद्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में आयोजित जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता कृषि विज्ञान केंद्र सभागार में संपन्न किया गया।
दिनेश मणि ओझा वरिष्ठ लेखाकार एवं अतुल कृष्ण सिंह कार्यक्रम समन्वयक के नेतृत्व में देश भक्ति एवं राष्ट्र निर्माण विषय पर कृषि विज्ञान केंद्र सुलतानपुर में जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में जनपद के दस विकास खंडों के प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर विजेता रहे प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। निर्णायक मंडल डॉ राम शिरोमणि पांडये प्रधानाचार्य सेवानिवृत्त, डॉ. प्रभात कुमार श्रीवास्तव, डॉक्टर विवेक सिंह कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना एवं डॉ. जेपी सिंह वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र रहे। प्रतियोगिता में कुमारी बबली सिंह प्रथम, सायरा बानो द्वितीय एवं शिवदयाल ओझा तृतीय स्थान पर रहे। जिला स्तर पर विजेता प्रतिभागियों को प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान रहे विजेता को 5 हजार, 2 हजार एवं 1 हजार रूपये का इनाम दिया जाएगा। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सुल्तानपुर जनपद का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। ब्लॉक स्तरीय भाषण प्रतियोगिता आयोजन में उत्ष्ट कार्य करने वाले राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अरुण साहू को सम्मानित किया गया। नेहरू युवा केंद्र सुलतानपुर के राष्ट्रीय स्वयंसेवक नवीन कुमार गुप्ता, सुनील कुमार, राकेश कुमार विश्वकर्मा, सीमा सरोज, कंचन सिंह, वरुण मिश्रा, अतुल कुमार, मनोज कुमार, दीपक कुमार गुप्ता, रोशनी तिवारी सहित स्वयंसेवकों का सराहनीय योगदान रहा।
रिपोर्ट- रोहित दूबे





