जिम्बाब्वे में सेना को मिली देश की कमान, ये है बड़ी वजह

जिम्बाब्वे में राजनीतिक संकट गहरा गया है। बुधवार को सेना ने देश की कमान अपने हाथों में ले ली। राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे को हिरासत में ले लिया गया है। सेना का कहना है कि यह रक्तहीन सत्ता परिवर्तन उसने अपराधियों को निशाना बनाने के लिए की है। सुबह इससे पहले यहां से सरकारी चैनल पर सैनिकों के कब्जा करने की खबर आई थी। जबकि सेना ने उस से साफ इनकार किया था। हरारे में धमाकों की आवाजें आने के बाद सैनिकों ने यह कार्रवाई की है। पूरे घटनाक्रम के बीच जिम्बाब्वे में रह रहे ब्रिटेन के नागरिकों को घरों में ही रहने की हिदायत दी गई है।जिम्बाब्वे

इसे भी पढ़े: दक्षिण कोरिया में 5.5 तीव्रता से आया भूकंप, अमेरिका के साथ दक्षिण पूर्वी तट पर अभ्यास जारी

जिम्बाब्वे की सेना का कहना है कि राष्ट्रपति मुगाबे और उनकी पत्नी बिल्कुल सुरक्षित हैं और वे उनकी हिरासत में हैं। सेना सरकारी दफ्तरों और सड़कों के आसपास पैट्रोलिंग कर रही है। देश के उपराष्ट्रपति इमरसन मनंगावा के बर्खास्त किए जाने के बाद सेना ने मुगाबे को चुनौती दी थी। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा ने जिम्बाब्वे की सरकार और सुरक्षा बलों से अपील की है वे देश के हालात को जल्द से जल्द पटरी पर ले आएं।

Back to top button