जिम जाने वाले करे ट्रेनर से सलाह

आजकल हर कोई फिट रहने के लिए जिम जाना जरूरी समझने लगा हैं. ऐसे भी कई लोग हैं जिनकी बॉडी पर जिम का कोई असर नहीं होता हैं. जिम जाने के बाद भी उन्हें मनचाहा शेप नहीं मिल पाता हैं. बॉडी फिट नहीं दिखती हैं. यदि आप जिम जाने के बाद भी बॉडी नहीं बना पा रहे हैं तो हो सकता हैं कि आप कोई गलती कर रहे हैं.

याद रखिए कभी भी बिना प्लानिंग के जिम न जाए. पूरे सप्ताह के एक-एक दिन का प्लान बनाए. कई बार ऐसा भी होता हैं आप एक एक्सरसाइज पर ध्यान देते हैं और दूसरी एक्सरसाइज को करना छोड़ देते हैं. अपने ट्रेनर से एक्सरसाइज और वजन मेंटेन करने को लेकर खुल कर बात करे.
ये भी पढ़े: सौंफ को डाइट में इस तरह शामिल करे
कोई भी गलत कदम लेने आपको चोट तक लग सकती हैं, इस लिए ट्रेनर से अपनी बॉडी फिट रखने के लिए सलाह जरूर ले.वजन मेंटेन करने के लिए अच्छी डाइट को न भूले. ये आपको फिट रखने के लिए लाभकारी हैं.





