जिन श्रीधरन ने मेट्रो बनाने में निभाई सबसे बड़ी भूमिका, उद्ïघाटन में उन्हें ही कर दिया पीछे, सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया

उद्ïघाटन के समय पद्ïमश्री श्रीधरन को पीछे खड़े करने पर सोशल मीडिया में तीखी प्रतिक्रिया
पीछे खड़े श्रीधरन और दूसरे फोटो में उनका हाथ थामे अखिलेश की फोटो हुई वायरल

लखनऊ। मेट्रो के उद्ïघाटन पर आईं तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया। ट्विटर और फेसबुक पर लोगों ने तीखी टिप्पणियां कीं और कहा कि पद्ïम श्री मेट्रोमैन के साथ यह व्यवहार बेहद दुखद है। देखते ही देखते देशभर में इन तस्वीरों पर चर्चाएं शुरू हो गईं। 
दरअसल कल मेट्रो का उद्ïघाटन देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह को करना था। उनके साथ राज्यपाल राम नाईक के अलावा सीएम योगी भी थे। इस बीच कई कैबिनेट मंत्री भी मंच पर पहुंच गए और इस बात की कोशिश करने लगे कि उद्ïघाटन करते हुए फ्रेम में उनकी भी फोटो आ जाए। 
इस आपाधापी में किसी को भी यह होश नहीं रहा कि जिस मेट्रो का वह उद्ïघाटन कर रहे हैं और जिस शख्स ने देश में सबसे तेजी के साथ लखनऊ में मेट्रो बना दी उन श्रीधरन को भी अपने साथ मंच पर खड़ा करना चाहिए था। यह चूक लोगों के बीच आलोचना का विषय बन गई। 
वहीं कुछ लोगों ने पूर्व सीएम अखिलेश यादव के वह फोटो भी लगाने शुरू कर दिए, जिसमें श्रीधरन का हाथ अखिलेश यादव थामे हुए हैं। लोग दोनों की तुलना करने लगे और अखिलेश यादव की तारीफों में जुट गए। जाहिर है यह सरकार के लिए बेहद असहज करने वाला मामला है।

Back to top button