जापान में तूफान ट्रामी से 2 लोगों की मौत, 120 घायल

टोक्यो(जी.एन.एस) पूर्वोत्तर जापान में तूफान ‘ट्रामी’ की वजह से दो लोगों की मौत हो गई जबकि लगभग 120 लोग घायल हो गए। इस सीजन का 24वां तूफान है, जिसने पश्चिमी जापान में रात लगभग आठ बजे दस्तक दी। इसके साथ ही बारिश और तेज हवाएं चलनी शुरू हो गई। टोटोरी में भूस्खलन से एक ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई जबकि एक अन्य शख्स टोक्यो के यामानाशी की नदी में डूबने से मर गया।
source Report Exclusive

एक 60 वर्षीया महिला लापता बताई जा रही है। तूफान की वजह से हजार से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। जापान के तीसरे सबसे व्यस्त हवाईअड्डे कंसाई अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे ने रविवार को सेवाएं बंद कर दी जबकि सोमवार को इसे बहाल कर दिया गया। टोक्यो में लगभग 410,000 घरों और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप है। देश के अलग-अलग स्थानों पर रेल सेवाएं भी बंद रहीं, जिन्हें सोमवार को दोबारा शुरू किया गया।
source Report Exclusive

Post Views: 1

Back to top button