जानिए मैनिफेस्टेशन कैसे होगी पूरी?

आज की इस तेजी से बदलती दुनिया में मैनिफेस्टेशन (अभिव्यक्ति) सबसे प्रभावी आध्यात्मिक साधनों में से एक है, बावजूद इसके ज्यादातर लोग इसको लेकर असमंजस में रहते हैं. आप अच्छी यादों की कल्पना करते हैं, डायरी लिखते हैं, अच्छे मंत्र बोलते हैं और फिर भी रिजल्ट नहीं मिलता.

ऐसे में आपने कभी सोचा है कि, इतना कुछ करने के बाद भी मैनिफेस्टेशन क्यों काम नहीं कर रही है. आइए जानते हैं इसके पीछे का असल कारण?

मैनिफेस्टेशन का क्या मतलब है?
मैनिफेस्टेशन को आसान भाषा में समझें, तो इसका मतलब अपनी सोच, भरोसा, भावनाओं और कार्यों की शक्ति का इस्तेमाल करके किसी इच्छा या लक्ष्य को असल में हासिल करना है. इसे अंग्रेजी भाषा में (Law of Attraction) कहते हैं.

किन कारणों से मैनिफेस्टेशन काम नहीं करती है?
ज्यादातर लोग अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए प्रार्थना तो करते हैं, लेकिन एनर्जी के लेवल पर उन्हें उस चीज की कमी भी महसूस होती है, जो उनके पास नहीं है, जिस वजह से ऊर्जा असंतुलन हो जाती है.

आप अगर किसी चीज को पाने की तीव्र इच्छा रखते हुए महसूस कर रहे हैं कि, वो अभी आपके पास नहीं है, तो इसे नकारात्मक ऊर्जा का संकेत माना जाता है. आपको इस यूनिवर्स से जो भी चाहिए उसके लिए आपको ऐसे अभिनय करना पड़ेगा, जैसे कि वो चीज आपने हासिल कर ली हो.

परिणाम की उम्मीद रखना
लगाव यूनिवर्स को डर और खालीपन का संकेत भेजती है. यह उन सबसे बड़ी गलतियों में शामिल है, जिन्हें लोग समझ नहीं पाते हैं. जब आपको किसी चीज के प्रति अधिक लगाव हो, तो उसपर गहराई से विश्वास करें.

असल में समय के साथ आपकी इच्छाएं भी बदलने लगती हैं. आज आप इसे पाने की तमन्ना रखते हैं, कल आपको इसपर संदेह होने लगेगा, अगले दिन आपको ऐसा भी लगा कि, ये असंभव है. यह असंगति यूनिवर्स को भ्रमित करने का काम करती है. जिस वजह से आप लगातार मैनिफेस्टेशन करते तो हैं, लेकिन उसका परिणाम नहीं मिलता.

कल्पना पर विश्वास करना जरूरी
कल्पना तभी काम करती है, जब आपके इमोशन, आपकी कल्पना और विश्वास एक दिशा में हो, इसलिए पहले छोटे छोटे कल्पनाओं को साकार करें.

इसके अलावा कभी भी डर, अंहकार और नकारात्मक वातावरण से प्रेरित होकर अपनी इच्छाओं को साकार करने का प्रयास नहीं करें. मैनिफेस्टेशन तभी काम करती है, जब पता हो कि, असल में क्या चाहिए.

गलत विचारों या संकल्प के साथ कल्पना को साकार करने पर परिणाम भी विपरीत मिलेंगे. इसके अलावा समय समय पर मेडिटेशन, जर्नलिंग, नेचर, श्वास व्यायाम, कृतज्ञता और मौन के जरिए रिसेट कर सकते हैं.

Back to top button