जानिए कोकम का जूस के ये है फायदे…

नई दिल्ली : आपने अपने घरों में देखा होगा दाल और कढ़ी को लजीज और खट्टास बढ़ाने के ल‍िए कोकम का इस्‍तेमाल किया जाता है। हालांकि कोकम एक तरह का फल है लेकिन इसे मसाले के तौर पर भी इस्‍तेमाल किया जाता है। कोकम न सिर्फ खाने में खट्टापन बढ़ाता बल्कि ये कई औषधीय गुणों से भरपूर हैं जो सेहत और सौंदर्य के ल‍िए काफी लाभदायक हैं। कोकम गुजरात और गोवा में सबसे ज्‍यादा पाया जाता है। लोगों इस फल की चटनी और शर्बत बनाकर सेवन करना पसंद करते हैं। आपको यकीन नहीं होगा लेकिन बॉलीवुड एक्‍ट्रेस श्रृद्धा कपूर भी हेल्‍दी रहने के ल‍िए कोकम का जूस पीती है, आइए जानते है कोकम के सेवन करने के क्‍या फायदे होते हैं। श्रृद्धा कपूर ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट ने हाल ही में कोकम जूस के साथ फोटोज शेयर करते हुए कैप्‍शन लिखा था|वह पोस्‍ट वर्कआउट इस जूस को पीना पसंद करती है। श्रृद्धा रोजाना पोस्‍ट वर्कआउट कोकम जूस पीना पसंद करती है।

यह जूस कई तरह से सेहत के लिए फायदेमंद होता है। फाइबर से भरपूर कोकम फल हार्ट के लिए बहुत अच्छा होता है। इसके साथ ही इसमें मैग्नीशियम, पोटैशियम, और मैंगनीज होते हैं जो दिल को स्वस्थ और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखता है इसमें समस्या हाइपोकोलेस्ट्रॉलेमिक एजेंट होते हैं जो कैलरी को फैट में बदलने वाले एंजाइम्स की कार्य करने की क्षमता को कम कर देते हैं। शरीर में फैट नहीं होगी तो वजन नहीं बढ़ेगा। जिन लोगों को पेट से संबंधित  रहती हो उनके लिए कोकम जूस किसी औषधि से कम नहीं है। अगर आप जूस नहीं पीना चाहते तो इसका चूर्ण बनाकर ठंडे दूध के साथ लें।इसके सेवन से प्‍यास, बवासीर, कब्‍ज, पेट का दर्द और कीड़ों को नष्‍ट करता है।कोकम फल मेमोरी पावर को भी बढ़ाता है|

 इसके साथ ही यह स्ट्रैर्स को भी दूर करने का काम करते हैं। अगर आप बार-बार बीमार पड़ रहे हैं तो इसका मतलब की आपकी इम्युनिटी सिस्टम कमजोर है। इन्युनिटी पावर को बढ़ाने के लिए कोकम फल का सेवन करना शुरू करें। इसको पीने से कुछ ही दिनों में आपको फर्क दिखाई देने लगेगा। कोकम के जूस के अलावा इसका तेल भी सेहत के ल‍िए काफी फायदेमंद होता है। यह क्षय रोग, फेफड़ों के रोग, कंठमाला एवं पेचिश रोग में लाभकारी होता है। यह घाव को जल्‍दी भरता है। कोकम की प्रकृति अलग-अलग होती है। कच्‍चा कोकम खट्टा व गर्म तासीर का होता है ये गैस को खत्‍म करने के साथ कफ-पित्त को बढ़ाता है। इसके अलावा पक्‍का कोकम भारी होता है इसका स्‍वाद तीखा और कसैला होता है यह हल्‍का होता है और इसकी तासीर गर्म होती है।

Back to top button