जहरीले जानवरों के साथ ऐसा अनोखा काम कर रही यहाँ की लडकियां, सुनकर घिन आ जाएगी आपको…

आपने दुनिया में तरह-तरह के कैफे देखे होंगे, लेकिन पेट्स कैफे के बारे में शायद ही सुना होगा। जी हां हम आपको एक ऐसे कैफे के बारे में बताने जा रहे है जहां लोग जानवरों के साथ कॉफी पीते हैं। इन कैफे की खास बात ये है कि यहां पर आप अपने पंसदीदार जानवर के साथ कॉफी का मजा ले सकते है।
कैफे में ज्यादातर लोगों ने कुत्तों और बिल्लियों के साथ ही कॉफी पी होगी। लेकिन सांप और बिच्छुओं से साथ कॉफी का मजा कम ही लोगों ने लिया होगा।
वियतनाम के हनोई शहर के एक कैफे में सांप, चूहे, बड़ी छिपकली, जहरीली मकड़ी जैसे तमाम जानवरों का बेहतरीन कलेक्शन है। अगर आप लोग भी जानवरों के शौकीन हैं और उन्हें हाथों में लेना चाहते हैं, तो आपको भी इस कैफे में आना चाहिए।
बिल्कुल भी नहीं जानते होगे काली ज़ुबान वाले लोगों का ये बड़ा रहस्य, हक़ीक़त जानकर यकीन नहीं कर पाएगे…

कैफे में अलग-अलग आकार के जानवर शीशे के पिंजरे में रखे हुए हैं। आप लोग कैफे में कॉफी के साथ इन्हें देखने का मजा भी उठा सकते है। इस कैफे के मालिक 28 वर्षीय ग्यूएन मिन्ह को बचपन से ही जानवरों को पालने का शौक था।
इसी वजह से उन्होंने इस कैफे की शुरुआत की। ग्यूएन ने बताया कि उन्हें बचपन से ही जानवरों से प्यार था। उन्होंने पांच साल की उम्र में ही रेपेटाइल का कलेक्शन शुरू कर दिया था।
ग्यूएन ने जानवरों के प्यार में थाईलैंड, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया और चीन की यात्रा कर एक अनोखा कलेक्शन तैयार किया, जिसमें सांप, सैलमेन्डर समेत तमाम रेपेटाइल मौजूद हैं, जो अब उसके सबसे अच्छे दोस्त हैं।ग्यूएन ने बताया कि इन जानवरों का पेट भरना तो आसान है, लेकिन शुरुआती दौर में इन्हें रखना आसान नहीं था। ग्यूएन ने इन्हें पालतू जानवरों की तरह बनाने के लिए हर रेपेटाइल को 6 से 8 महीने की ट्रेनिंग दी, तब ये कैफे में आने वाले लोगों को नुकसान नहीं पहुंचाते।





