जसलीन माथुर ने बिग बॉस 12 ने दिखाया अपना बोल्ड लुक, अनूप जलोटा के साथ किया पूल में कुछ ऐसा

इस बार बिग बॉस में बहुत कुछ अलग हुआ है। इस बार कुछ लोग जोड़ियों में आए हैं तो कुछ लोग अकेले आए हैं। ऐसा इससे पहले बिग बॉस में कभी नहीं हुआ है। इन्हीं जोड़ियों में से एक जोड़ी है जसलीन माथुर और अनूप जलोटा जी की, जो कि बहुत ही रोचक जोड़ी है।

दोस्तों आपको शायद पता नहीं होगा की अनूप जलोटा जी जसलीन से 37 साल बड़े हैं और सुनने में तो यह भी आया है कि वह बिग बॉस के बाद शादी करने जा रहे हैं। उनकी प्रेम कहानी बहुत ही अतरंगी है। इस प्रेम कहानी की झलकियां हमें बिग बॉस के घर के अंदर देखने को मिली जब जसलीन अनूप जलोटा को दो किस करती हैं। आप फोटो में भी देख सकते हैं कि किस प्रकार जसलीन अनूप जलोटा जी को किस करती हैं।

बिग बॉस के घर में एक पानी का पूल भी है। जिसके अंदर जसलीन और अनूप जलोटा जी एक साथ मस्ती करते हुए नजर आते हैं। अगर आपने बिग बॉस देखा है तो देखा होगा कि किस प्रकार जसलीन को पूल में नहाते हुए देखकर अनूप जलोटा जल्दी से पूल की तरफ भागते हैं और पूल के अंदर एक दूसरे के साथ मटरगश्ती करते हैं। इन दोनों की जोड़ी को देखकर लगता है कि यह आखिर तक इस शो में रोमांच बना कर रखेंगे। इन दोनों की जोड़ी को देखकर तो सलमान खान भी हैरान रह गए थे।

Back to top button