जल्द ही हवाई अड्डे शहरों के नाम से जाने जायेंगे

केंद्र सरकार मौजूदा और भविष्य में बनने वाले हवाई अड्‌डों का नाम शहरों के नाम पर ही रखने के एक प्रस्ताव पर विचार कर रही है|

जल्द ही हो सकता है कि हवाई अड्‌डे मशहूर लोगों के बजाय सिर्फ शहरों के नाम से जाने जाएंजल्द ही ऐसा हो सकता है कि हवाई अड्‌डों को मशहूर लोगों के बजाय शहरों के नाम से ही जाना जाए.द इंडियन एक्सप्रेस में सूत्रों के हवाले से दी गई एक खबर के मुताबिक केंद्र सरकार इस प्रस्ताव पर विचार कर रही है. इस प्रस्ताव में सुझाव दिया गया है कि हवाई अड्‌डों का नाम किसी नेता या अन्य शख्सियत के नाम पर न हो बल्कि उन्हें शहरों के नाम से ही जाना जाए.

सूत्र बताते हैं कि यह फैसला यात्रियों, खासतौर पर विदेशी पर्यटकों को होने वाली परेशानी के मद्देनजर किया जा रहा है. कई बार जिन शख्सियतों के नाम पर हवाई अड्‌डों का नामकरण किया जाता है, उनके बारे में दूसरे देशों या यहां तक कि राज्यों के यात्री भी ज्यादा नहीं जानते. इससे वे हवाई अड्‌डे के बारे में जानकारी जुटाने के लिहाज से परेशान होते रहते हैं. इसीलिए यह परिवर्तन जरूरी माना गया.

इसके अलावा सरकार मौजूदा हवाई अड्‌डों का नामकरण भी शहरों के नाम पर ही करने का विचार कर रही है. हालांकि इस बारे में अभी कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है. वैसे, सरकार ने अब तक इस बारे में कोई नीति-निर्देश भी जारी नहीं किए हैं. लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही केंद्रीय मंत्रिमंडल से मंजूरी मिलने के बाद इस बारे में जानकारी सार्वजनिक कर दी जाएगी. इसके बाद राज्य सरकारें हवाई अड्‌डों के नाम बदल सकेंगी.

केंद्रीय नागरिक उड्‌डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने इस खबर की पुष्टि की है. अखबार से बात करते हुए उनका कहना था, ‘मामला अभी विचाराधीन है. हम आकलन कर रहे हैं कि इसका सबसे बढ़िया निदान किस तरह हो सकता है. जल्द ही इस संबंध में सरकार कोई न कोई फैसला कर लेगी.’

Back to top button