LIVE: जयललिता की अंतिम यात्रा शुरू, दफनाया जाएगा पार्थिव शरीर

चेन्नई/नई दिल्ली: तमिलनाडु की सीएम जयललिता का निधन हो गया है. देश ने एक बड़ा नेता खो दिया है. 75 दिन अस्पताल में रहने के बाद जयललिता ने चेन्नई के अपोलो अस्पताल में आखिरी सांस ली.

…इस वजह से तो नही हुई अम्मा की मौत

जयललिता का पार्थिव शरीर फिलहाल राजाजी हॉल में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है. जयललिता के पार्थिव शरीर को ले जा रहे ट्रक के आगे सभी सीनियर नेता सफेद पोशाक में बिना चप्पल के चल रहे हैं.LIVE: जयललिता की अंतिम यात्रा शुरू, दफनाया जाएगा पार्थिव शरीर

जयललिता को श्रद्धांजलि देने का राष्ट्रपति का सपना अधूरा

जयललिता का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा. इसके लिए थलसेना, वायुसेना और नोसेना के जवान मरीना बीच पर मौजूद हैं.जयललिता की अंतिम यात्रा के रास्ते में लोग फूल चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.राजा जी हॉल से मरीना बीच तक के रास्ते के पूरे रास्ते में समर्थन की भीड़ जमा है.fgfg

ज्यादा से ज्यादा लोग अपनी नेता के अंतिम दर्शन कर सकें इसके लिए प्रशासन ने उनकी अंतिम यात्रा के लिए राजाजी हॉल से मरीना बीच तक सबसे लंबे रास्ते को चुना गया है.जयललिता की अंतिम यात्रा शुरू हो गई है. अंतिम यात्रा की शुरूआत होते ही पूरा माहौल एक बार फिर गमगीन हो गया. उनका शव देखकर समर्थक बिलख पड़े.

Back to top button