जम्मू-कश्मीर : हरी खाई में गिरी बस, 11 यात्रियों की मौत, 19 घायल

जम्‍मू-कश्‍मीर के पुंछ में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हुआ है. पुंछ से मंडी जा रही एक बस गहरी खाई में गिर गई. न्यूज़ एजेंसी एएनआई के अनुसार इस हादसे में बस में सवार कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई जबकि 19 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

#JammuAndKashmir: At least 11 dead after a bus skidded off the road and fell into a deep gorge in Plera in Mandi tehsil of Poonch district today, multiple injuries reported. The bus was heading towards Poonch from Loran. More details awaited. pic.twitter.com/nJylRzLDPI
— ANI (@ANI) December 8, 2018

स्थानीय रिपोर्ट के मुताबिक JK02W0445 नंबर की यह बस लूरन से पुंछ जा रही थी. बताया जा रहा है कि ड्राइवर बस पर नियंत्रण नहीं रख सका जिससे वो फिसल कर खाई में जा गिरी.
दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को बस से बाहर निकाला. इसके अलावा रेस्क्यू ऑपरेशन कर बचाए गए घायलों को इलाज के लिए मंडी के सरकारी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है.
पुलिस मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है.

Back to top button