जब ये लड़की 7 दिन तक लगातार करती रही चैटिंग, फिर उंगलियों का हुआ ऐसा हाल

स्मार्टफोन के चलन के साथ ही लोगों में चैंटिंग प्रवृत्ति भी तेजी से बढ़ी है। लोग घंटों तक अपने दोस्तों, रिश्तेदारों के साथ चैट करते रहते हैं। अगर यू कहें कि कुछ लोगों को चैटिंग की लत पड़ गई है तो गलत नहीं होगा। लोग सुबह उठते ही मोबाइल पकड़ लेते हैं और फिर घंटों-घंटों तक चैटिंग में लगा रहते हैं। रात में सोने-सोने तक लोगों की उंगलियां टाइपिंग पैड पर आंखें स्क्रीन पर टिकी होती है, लेकिन ये आदत कितना खतरनाक हो सकता है ये आपको इस खबर को पढ़ने के बाद पता चल जाएगा।
चैटिंग के साइड इफेक्ट
चीन में एक महिला को चैटिंग करना भारी पड़ा। मोबाइल फोन की लत की वजह से महिला का जो हाल हुआ उसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। चीन की एक वेबसाइट शंघाईनिस्ट के मुताबिक हुनान प्रांत के चंगासा में महिला को स्मार्टफोन की लत पड़ी थी। ऐसी लत की वो लगातार 7 दिनों तक स्मार्टफोन चलाती रही। महिला की आदत ऐसी थी कि लगातार स्मार्टफोन चलाते हुए उसके दाएं हाथ की उंगुलियों में तकलीफ होने लगी, लेकिन फिर भी उसने मोबाइल नहीं छोड़ा और लगातार 7 दिनों तक मोबाइल चलाती रही।
मोबाइल फोन की लत के चलते हुआ ये हाल
जा इस ड्रिंक की वजह से हो गया सिर में छेद, पूरी सच्चाई जानकर हिल जाएगे आप…
Pear Video की रिपोर्ट के मुताबिक कामकाजी महिला ने एक हफ्ते की छुट्टी ली थी। इस दौरान वो घर पर बैठे-बैठे अपने दोस्तों से चैटिंग कर रही थी। महिला सात दिन तक लगातार मोबाइल से चिपकी रही। वो लगातार फोन पर ही लगी रहती थी बस सोते वक्त मोबाइल साइड में रखती थी, लेकिन इसकी वजह से उसकी उंगलियां टेढ़ी हो गई।
फोन की वजह से टेढ़ी हो गई उंगलियां
सेल्फी के चलते मौत





