जगन रेड्डी का विवादित बयान- CM चंद्रबाबू नायडू को गोली मारना गलत नहीं

हैदराबाद/मुंबई.आंध्रप्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस प्रेसिडेंट जगनमोहन रेड्डी ने एक विवादास्पद बयान दिया है। रेड्डी कहा है कि टीडीपी प्रेसिडेंट और सीएम चंद्रबाबू नायडू को गोली मार देनी चाहिए। राज्य के पूर्व सीएम वाईएसआर रेड्डी के बेटे जगन मोहन ने कर्नूल जिले के नंदायाल इलाके में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए यह बयान दिया है। रेड्डी चुनाव प्रसार करने पहुंचे थे…

– दरअसल, नंदयाल विधानसभा इलाके के विधायक भूमा नागी रेड्डी का दिल का दौरा पड़ने से 12 मार्च को निधन हो गया था।
– इसके बाद यहां 23 अगस्त को उप चुनाव होने जा रहा है, जहां रेड्डी चुनाव प्रसार करने पहुंचे थे।
ये भी पढ़े: कार हमले पर राहुल बड़ा बयान, बोले- मेरी कार पर हमला BJP और RSS के लोगों ने किया
जानिए, क्या कहा जगन ने
– जगनमोहन रेड्डी ने कहा, ‘सीएम चंद्रबाबू नायडू ने जनता से किया अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया है।’
– उन्होंने कहा कि, ‘मुख्यमंत्री अपनी धोखेबाजी और दो तरह की बातें करने के लिए जाने जाते हैं और अब आपसे वोट मांगने इा रहे हैं। इसमें कुछ भी गलत नहीं होगा कि यदि नायडू जैसे को सबके सामने गोली मार दी जाए।’
– रेड्डी ने आगे कहा, ‘वो ( चंद्रबाबू नायडू) मुख्यमंत्री नहीं, लुटेरा है। उसने घोटालों से साढ़े 1 लाख करोड़ रुपए जमा कर लिए हैं। इन घोटालों में अमरावती जमीन घोटाला और बालू घोटाला शामिल है। लोगों को कलियुग के इस राक्षस को खत्म करने के लिए शपथ ले लेना चाहिए।’
पुलिस में शिकायत दर्ज
– जगन मोहन रेड्डी के इस बयान से राज्य में बवाल मच गया है। टीडीपी नेताओं ने इस पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
– वहीं, कुर्नूल जिला परिषद् के चेयरपर्सन राजशेखर ने पुलिस स्टेशन में जगन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
– जगन मोहन रेड्डी के इस बयान से राज्य में बवाल मच गया है। टीडीपी नेताओं ने इस पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
– वहीं, कुर्नूल जिला परिषद् के चेयरपर्सन राजशेखर ने पुलिस स्टेशन में जगन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।





